लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 22 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए यलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 16:15 IST

Weather Updates: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में अगले 24 घंटों में (सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर अत्यधिक बारिश (205.4 मिलीमीटर से अधिक) एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली गिरने के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा हुई।बैरागढ़, नौरोजाबाद, गाडरवारा, जयसिंहनगर एवं माडा में आठ-आठ सेंटीमीटर वर्षा हुई है।

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों में अगले 24 घंटों में भारी और बहुत भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में अगले 24 घंटों में (सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर अत्यधिक बारिश (205.4 मिलीमीटर से अधिक) एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, आईएमडी ने प्रदेश के सात जिलों बुरहानपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में अगले 24 घंटों में (सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश (115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक) एवं बिजली गिरने के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने इस दौरान भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर सहित राज्य के 22 जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा (64.5 मिलीमीटर से 115.6 मिलीमीटर तक) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे मध्य प्रदेश में पहुंच चुका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसूनी गतिविधियों के कारण राज्य में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाओं में भी वृद्धि हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान (रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) प्रदेश के भोपाल, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन, नर्मदापुरम, चंबल, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में (रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) मध्य प्रदेश के बैतूल में 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जावरा, बमोरी, पाली, पठारी एवं पोरसा में नौ-नौ सेंटीमीटर और पिपरिया, गैरतगांग, बैरागढ़, नौरोजाबाद, गाडरवारा, जयसिंहनगर एवं माडा में आठ-आठ सेंटीमीटर वर्षा हुई है।

 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागIMD Bhopalमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?