लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल SSC घोटाला: सीबीआई ने 6 एजेंटों को किया गिरफ्तार, स्कूलों में आवेदकों को रोजगार दिलाने का करते थे प्रबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2023 09:05 IST

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 फरवरी को सुनावई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) को ग्रुप 'डी' के 1,191 अनुशंसा पत्रों को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर एजेंट के रूप में काम करते थे, आवेदकों से पैसा इकट्ठा करते थे। राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में उन्हें रोजगार दिलाने का प्रबंध करते थे।सीबीआई इन लोगों से लंबे समय से पूछताछ कर रही थी।

कोलकाताः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर एजेंट के रूप में काम करते थे, आवेदकों से पैसा इकट्ठा करते थे और राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में उन्हें रोजगार दिलाने का प्रबंध करते थे। सीबीआई अधिकारी ने कहा, “हमें उनके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं।” अधिकारी ने कहा कि सीबीआई इन लोगों से लंबे समय से पूछताछ कर रही थी। एजेंसी अनियमितताओं के सिलसिले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 फरवरी को सुनावई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) को ग्रुप 'डी' के 1,191 अनुशंसा पत्रों को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया था।  न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि मेरा मानना है कि इन सभी उम्मीदवारों की अवैध भ्रष्टाचार द्वारा सिफारिश की गई थी।

एसएससी के वकील ने शुक्रवार को कोर्ट में माना कि ग्रुप-डी के 1,911 उम्मीदवारों की भर्ती गलत तरीके से की गई थी। आयोग ने न्यायालय के हलफनामे में माना कि उन अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर शीट्स) में छेड़छाड़ कर नौकरी के अनुशंसा पत्र दिए गए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एसएससी की ओर से अधिसूचना जारी कर इन आरोपियों की नौकरी रद्द करने का आदेश दिया गया।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :सीबीआईएसएससी घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज