लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषदः कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2022 15:10 IST

Uttar Pradesh Legislative Council: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और एक लाख से अधिक मतों से वह विजयी रहे।

लखनऊः यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद विधान परिषद सदस्य के पद से अपना इस्तीफा विधान परिषद के अध्यक्ष को दिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

सिंह ने  बताया कि योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और एक लाख से अधिक मतों से वह विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे और इस बार विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना