लाइव न्यूज़ :

हमारी कमाई आपके पास और आप.., निर्मला सीतारमण का टैक्स के सवाल पर मजाकिया जवाब

By आकाश चौरसिया | Updated: May 16, 2024 15:53 IST

ब्रोकर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आप यानी केंद्र सरकार बाजार के ब्रोकर और इस तरह रियल एस्टेट लेनदेन पर भी भारी भरकम टैक्स लगाते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि आप का स्लीपिंग पार्टनर बैठकर जवाब नहीं दे सकता। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने टैक्स के सवाल पर किया मजाकब्रोकर ने कहा कि आप तो बस स्लीपिंग पार्टनर बनकर रह गए हैंइस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सवाल का जवाब बैठकर नहीं दे सकता

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बीएसई के एक इवेंट में एक शेयर मार्केट के एक ब्रोकर के सवालों की बौछारें से दो-चार होना पड़ा। जहां, उस ब्रोकर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आप यानी केंद्र सरकार बाजार के ब्रोकर और इस तरह रियल एस्टेट से जुड़ी लेनदेन पर भी भारी भरकम टैक्स लगाती है।

इसके साथ उस व्यक्ति ने सरकार से कहा कि आप तो हमारे 'स्लीपिंग पार्टनर' हैं, ब्रोकर ने फिर कहा कि केंद्र इस बिजनेस समुदाय से कई तरह के टैक्स लेते है, जिसमें सीजीएसटी, एसटीटी, लॉन्ग टर्म कैप्टिल गेन टैक्स शामिल है। इस पर मंत्री ने कहा कि आप का स्लीपिंग पार्टनर बैठकर जवाब नहीं दे सकता। 

ब्रोकर ने इवेंट में केंद्रीय मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि मैंने सबकुछ निवेश कर दिया है, मैं यहां उस पूरे रिस्क की बात को बता रहा हूं और भारत सरकार सिर्फ मुनाफा लेना जानती है और कुछ नहीं। इस माहौल में हम कैसे काम कर सकते हैं, जहां भार सरकार हमारी स्लीपिंग पार्टनर और मैं सिर्फ वर्किंग पार्टनर जिसकी कोई इनकम नहीं। इसके आगे ये भी उस ब्रोकर ने कहा कि घर खरीदते समय महत्वपूर्ण कर बोझ की ओर भी इशारा किया।

ब्रोकर आगे कहते हैं कि सरकार ने कैश कंपोनेंट को ही घर खरीदारी से हटा दिया है। वर्तमान समय में मुंबई जैसी जगह में घर लेना एक सपने जैसा हो गया है क्योंकि हमारे पास उचित और सही तरीके का पैसा है और हम सरकार को टैक्स दे रहे हैं, अब हमें पैसे की जगह चेक से पेमेंट करना होगा। और अब मेरा बैंक बैलेंस ही सबकुछ हो गया, जहां पर मुझे टैक्स देना होता है।

उन्होंने फिर से बात को दोहराते हुए कहा कि एक घर खरीदने में हमें स्टाम्प ड्यूटी, जीएसटी, जो मुंबई में घर लेने के लिए 11 फीसदी पूरी खरीद का अमाउंट पर टैक्स पड़ता है।  

टॅग्स :निर्मला सीतारमणBSE Sensexनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी