लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'BJP सत्ता में आई, तो SC, ST का आरक्षण खत्म', दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: May 16, 2024 12:02 IST

Lok Sabha Elections 2024: चुनावों को लेकर इंडिया एलायंस की संयुक्तवार्त में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा कर दिया कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई तो एससी, एसटी को मिल रहे आरक्षण को समाप्त कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में किया ये एक और दावा उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा यही नहीं वो रुके उन्होंने इन 4 मुद्दों पर अपनी बात रखी

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के अंतर्गत आने वाले यूपी में सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा ये चुनाव जीतने में कामयाब हुई, तो सबसे पहले भाजपा संविधान बदलने जा रही है और एससी, एसटी को मिल रहे आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। 

इसके साथ उन्होंने तीन मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई, 2025 में रिटायर होंगे और उनके बाद देश के अगले प्रधानमंत्री अमित शाह बनने जा रहे हैं। हालांकि, इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि भाजपा में खुद पीएम नरेंद्र मोदी नीति को लेकर आए थे कि जो भी 75 वर्ष का होगा, वो सक्रिय राजनीति से इस्तीफा दे देगा। अब देखना होगा कि क्या पीएम मोदी इस बात को फॉलो करते हैं क्या? इस दौरान उनके साथ पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा चुनाव 2024 नहीं जीत रही है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के अंदर उनके पद से हटा दिया जाएगा। फिर आखिर में उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन सत्ता में वापसी तय है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४अरविंद केजरीवालयोगी आदित्यनाथअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर