लाइव न्यूज़ :

फोनपे ने लंकापे के साथ भागीदारी की, श्रीलंका आने वाले सैलानी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 21:16 IST

लंकापे के साथ सहयोग से भारतीय पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। वे अब यात्रा करते समय और लंका क्यूआर का उपयोग करने वाले कारोबारियों को भुगतान करते समय आसान और सुरक्षित भुगतान व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफोनपे ने लंकापे के साथ भागीदारी कीश्रीलंका आने वाले सैलानी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतानलेनदेन को यूपीआई और लंकापे नेशनल पेमेंट नेटवर्क सुलभ बनाएगा

नई दिल्ली: फोनपे ने बुधवार को लंकापे के साथ साझेदारी की घोषणा की। इससे कंपनी के उपयोगकर्ताओं को श्रीलंका में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का उपयोग करके भुगतान करने की सुविधा होगी। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में फोनपे ने कहा कि श्रीलंका की यात्रा करने वाले सैलानी उसके ऐप के जरिये लंकापे क्यूआर का उपयोग करने वाले यहां के कारोबारियों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। 

लेनदेन को यूपीआई और लंकापे नेशनल पेमेंट नेटवर्क सुलभ बनाएगा। इससे उपयोगकर्ता लंका क्यूआर कोड को स्कैन कर सुरक्षित और त्वरित भुगतान कर सकते हैं। राशि विनिमय दर के आधार पर भारतीय रुपये में कटेगी। फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय भुगतान) रितेश पई ने कहा कि लंकापे के साथ सहयोग से भारतीय पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। वे अब यात्रा करते समय और लंका क्यूआर का उपयोग करने वाले कारोबारियों को भुगतान करते समय आसान और सुरक्षित भुगतान व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं। 

लंकापे के सीईओ चन्ना डीसिल्वा ने कहा, ‘‘हम इस सहयोग से होने वाले लाभ से उत्साहित हैं। यह श्रीलंका में रहने के दौरान भारतीय सैलानियों और व्यापार के मकसद से आने वाले यात्रियों के लिए भुगतान को सुगम बनाएगा...।’’ सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे ने नये अवसरों को खोलने, प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने और इससे श्रीलंकाई व्यापारियों को होने वाले लाभ के लिए सहयोग की क्षमता का जिक्र किया। 

इस मौके पर श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि यूपीआई को पेश करना दोनों देशों के लिए डिजिटल साझेदारी के माध्यम से सहयोग और प्रगाढ़ बनाने के बड़े लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। झा ने कहा, ‘‘श्रीलंका के विशिष्ट डिजिटल पहचान कार्यक्रम और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के अन्य तत्वों के विकास में भी भारत मदद कर रहा है। इसमें द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को व्यापक बनाने की काफी क्षमता है।’’ डिजिटल भुगतान ऐप फोनपे अगस्त, 2016 में शुरू किया गया। इसके 52 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता और 3.8 करोड़ कारोबारियों का डिजिटल भुगतान स्वीकृति नेटवर्क है। फोनपे पर प्रतिदिन 23 करोड़ से अधिक लेनदेन होते हैं। 

टॅग्स :PhonePeSri Lanka
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर