लाइव न्यूज़ :

Keonjhar-Indore road accident: बुरी खबर से शुरुआत!, 14 लोगों की मौत, क्योंझर में एक ही परिवार के सभी 6 मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 07:03 IST

Keonjhar-Indore road accident: पुलिस ने बताया कि यह घटना रिमुली बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।एक ही परिवार के सदस्य थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Keonjhar-Indore road accident: ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक कार में सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रिमुली बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंदौर में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन से जीप की भिड़ंत में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास एक जीप अज्ञात वाहन से जा भिड़ी।

उन्होंने बताया,‘‘हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।’’ एएसपी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आठ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि जीप की जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं है। द्विवेदी ने कहा,‘‘लगता है कि हादसे के बाद इस अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।’’ उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाMadhya Pradeshइंदौरसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी