लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2024 09:31 IST

परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, "तड़के करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें अस्पताल से घर लाया जा रहा है। नरेश गोयल फिलहाल अपने मुंबई आवास पर हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देजेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का कैंसर से जूझने के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया।अनीता गोयल के परिवार में उनके पति और दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं।नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सितंबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

मुंबई: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का कैंसर से जूझने के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, "तड़के करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें अस्पताल से घर लाया जा रहा है। नरेश गोयल फिलहाल अपने मुंबई आवास पर हैं।" अनीता गोयल के परिवार में उनके पति और दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं।

इस महीने की शुरुआत में नरेश गोयल ने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए चिकित्सा और मानवीय आधार पर बॉम्बे हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। उनके वकीलों ने कहा था कि अनीता गोयल के पास जीने के लिए केवल कुछ महीने हैं, और वह उनके साथ रहना चाहते हैं। दोनों गोयल कैंसर का इलाज करा रहे थे। नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सितंबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कथित तौर पर केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 539 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की थी। ईडी द्वारा अपनी चार्जशीट दाखिल करने के बाद, अनीता गोयल को भी नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कैंसर के कारण उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण, एक विशेष अदालत ने उसी दिन उन्हें जमानत दे दी।

टॅग्स :जेट एयरवेजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल