लाइव न्यूज़ :

Hindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 17:09 IST

Hindu Refugee On Pakistan: पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कर रहे हैं। सीएए के माध्यम से नागरिकता मिलने पर पाकिस्तान की एक हिंदू शरणार्थी भावना बेहद खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सीएए के तहत 14 लोगों को भारतीय की नागरिकता मिली हैसीएए के माध्यम से नागरिकता मिलने पर पाकिस्तान की हिंदू शरणार्थी भावना बेहद खुश हैंभावना ने कहा, पाकिस्तान बहुत कठिनाइयां थीं, लड़कियां वहां पढ़ नहीं सकती थीं

Hindu Refugee On Pakistan: सीएए के तहत 14 लोगों को भारतीय की नागरिकता मिली है। भारत का नागरिक बनने के बाद पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कर रहे हैं। सीएए के माध्यम से नागरिकता मिलने पर पाकिस्तान की एक हिंदू शरणार्थी भावना बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारी बहुत मदद की है। हम पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बारे में कहा कि वहां बहुत कठिनाइयां थीं।

लड़कियां वहां पढ़ नहीं सकती थीं या अपने घरों से बाहर नहीं जा सकती थीं। वहां मुसलमान हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लेते हैं और उन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर देते हैं। लड़कियां इतनी डरी हुई हैं, कि वे नहीं जातीं। जब मैं वहां थी तो मैं बहुत छोटी थी, मुझे अपने घर के अलावा और कुछ याद नहीं है। क्योंकि हम घर से बाहर बहुत कम निकलते थे।

वहां के लोग भारत आना चाहते हैं

भावना ने कहा कि हमारे परिवार के बहुत से सदस्य अभी भी वहां हैं जो भारत आना चाहते हैं। लेकिन वे वीजा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम अपने देश में आकर बहुत खुश हैं। यहां पीएम ने हमें नागरिकता दिलाने में मदद की। भावना ने कहा कि वह पढ़कर एक शिक्षक बनना चाहती हैं और शिक्षा देना चाहती हूं।

यहां बताते चले कि दिल्ली के आदर्श नगर, मजनू का टीला में पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थी रहते हैं। यहां सीएए के तहत भारतीय नागरिकता मिलने पर एक अन्य ने कहा कि जब हम 10 साल पहले यहां आए थे, तो हमारे पास नागरिकता नहीं थी। हम नागरिकता पाकर बहुत खुश हैं। हमें अपने बच्चों के दाखिले स्कूलों में कराने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब हमारे बच्चों को उचित शिक्षा मिलेगी और हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा।

टॅग्स :CAAनरेंद्र मोदीअमित शाहपाकिस्तानहिन्दू धर्मHindu Religion
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला