लाइव न्यूज़ :

"अगर सत्यजीत रे जीवित होते तो फिर से 'हीरक रानी' बनाते", अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करने के लिए महान फिल्मकार के क्लासिक का जिक्र किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2024 13:50 IST

अमित शाह ने बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भारत के महान फिल्मकार सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई क्लासिक फिल्म 'हीरक राजार देशे' का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने ममता बनर्जी की तुलना महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म के पात्र से कीशाह ने तृणमूल प्रमुख की तुलना रे की बनाई क्लासिक फिल्म 'हीरक राजार देशे' के खलनायक से कीअगर रे जीवित होते तो क्लासिक 'हीराज राजा देशे' का सीक्वल 'हीरक रानी' के नाम से बनाते

हुगली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भारत के महान फिल्मकार सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई क्लासिक फिल्म 'हीरक राजार देशे' का जिक्र किया और फिल्म के क्रूर शासक के साथ तृणमूल प्रमुख की तुलना की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अमित शाह ने बंगाल में 20 मई को पांचवें चरण के मतदान से पहले बीते बुधवार को हुगली आयोजिक एक चुनावी बैठक में कहा कि अगर सत्यजीत रे आज की तारीख में जीवित होते तो अपनी क्लासिक फिल्म 'हीराज राजा देशे' का सीक्वल 'हीरक रानी' के नाम से बनाते।

अमित शाह से पहले ममता बनर्जी पर व्यंग्य करने के लिए बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता और बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी 'हीरक रानी' उपनाम का इस्तेमाल करते थे। अधिकारी ममता बनर्जी को सरकारी पैसों के लूट की 'हीरक रानी' कहते हैं।

भाजपा नेता शाह ने हुगली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "सत्यजीत रे, जैसा कि हम सभी जानते हैं वो बंगाल के गौरवान्वित पुत्रों में से एक और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे। उनकी प्रतिष्ठित फिल्म 'हीरक राजार देशे' ने विश्व स्तर पर धूम मचाई और आज भी इसे प्यार से देखा और याद किया जाता है। अफसोस की बात है कि रे उस समय आसपास नहीं थे जब ममता बनर्जी बंगाल में सत्ता में आईं क्योंकि अगर वो होते तो अपनी फिल्म 'हीरक राजा देश' का सीक्वल 'हीरक रानी' जरूर बनाते।''

बंगाल की मौजूदा स्थिति को लेकर तृणमूल पर हमला करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, ''ममता बनर्जी के राज में पूरे बंगाल में हिंसा, उत्पीड़न और तुष्टिकरण अपने चरम पर है।''

राज्य में लोगों के 'उत्पीड़न' और राजनीतिक हिंसा की संस्कृति पर विस्तार से बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "तृणमूल ने गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों से अधिकार छीन लिया और उन्हें घुसपैठियों और उनके माफिया नेटवर्क को दे दिया। राज्य में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में हमारे 53 समर्थक मारे गए थे।"

शाह भाजपा के हुगली उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के लिए प्रचार कर रहे थे, जो लोकसभा में अपना दूसरा कार्यकाल सुरक्षित करने के लिए तृणमूल की रचना बनर्जी से लड़ रही हैं। 

मालूम हो कि सत्यजीत रे की फिल्म 'हीरक राजार देशे' साल 1969 में आई थी, जिसमें मशहूर अभिनेता उत्पल दत्त ने अत्याचारी शासक 'हीरक राजा' की भूमिका निभाई थी और सौमित्र चटर्जी ने 'उदयन पंडित' नामक एक शिक्षक की भूमिका निभाई थी, जो राजा को चुनौती देते थे और दमनकारी शासन के खिलाफ किसानों को भड़काते थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहसत्यजीत रेममता बनर्जीMamata West BengalTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो