लाइव न्यूज़ :

Adani Energy Solutions-Mahan-Sipat Transmission: 1900 करोड़ रुपये में डील पक्की!, अडाणी एनर्जी ने किया कमाल, इस कंपनी का अधिग्रहण किया, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 11:16 IST

Adani Energy Solutions-Mahan-Sipat Transmission: अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने 1,900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के लिए आवश्यक नियामक तथा अन्य अनुमोदन हासिल करने के बाद एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देचालू 400 केवी, 673 सर्किट किलोमीटर अंतर-राज्य ‘ट्रांसमिशन लाइन’ शामिल है।’’ केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) विनियमित रिटर्न ढांचे के तहत संचालित होती है और 22 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी।1900 करोड़ रुपये में एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

Adani Energy Solutions-Mahan-Sipat Transmission: अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर एस्सार की महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी बयान के अनुसार, शेयर अधिग्रहण जून 2022 में हस्ताक्षरित निश्चित समझौतों के तहत हुआ। बयान में कहा गया, ‘‘ अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने 1,900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के लिए आवश्यक नियामक तथा अन्य अनुमोदन हासिल करने के बाद एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली।

इस अधिग्रहण में मध्य प्रदेश में महान को छत्तीसगढ़ में सिपत पूलिंग सबस्टेशन से जोड़ने वाली पूरी तरह से चालू 400 केवी, 673 सर्किट किलोमीटर अंतर-राज्य ‘ट्रांसमिशन लाइन’ शामिल है।’’ यह परियोजना केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) विनियमित रिटर्न ढांचे के तहत संचालित होती है और 22 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी।

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप टू लिमिटेड ने 1,900 करोड़ रुपये में एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। महान-सीपत ट्रांसमिशन नेटवर्क के अधिग्रहण से मध्य भारत में 3,373 सर्किट किलोमीटर की चार परिचालन परिसंपत्तियों के साथ एईएसएल की उपस्थिति मजबूत होगी।

टॅग्स :Adani Enterprisesshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है