लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी बोले- महंगाई भाजपा की मां और बेरोजगारी बाप, केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा-चुनावी पोस्टर में अपने मां-बाप का नाम क्यों नहीं दे रहे हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2024 16:57 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यह कहने पर कि देश में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो वह उसे बाहर से समर्थन देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: लोग पहले अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो तय कर लें।Bihar Lok Sabha Elections 2024:  नरेंद्र मोदी पत्थर है, टकराओगे तो चूर चूर हो जाओगे।Bihar Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो इनका तय नहीं है और चले हैं लड़ाई लड़ने।

 

 

 

 

 

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच खूब बयानबाजी हो रही है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि महंगाई भाजपा की मां है और बेरोजगारी बाप है, इसपर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के मां-बाप महंगाई और बेरोजगारी हैं तो उनके मां-बाप कौन हैं? चुनावी पोस्टर में अपने मां-बाप का नाम क्यों नहीं दे रहे हैं? इसलिए कि उनके मां-बाप ने बिहार में जंगलराज लाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो जंगलराज लाने वालों का फोटो पोस्टर में छापे।

भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी को सदा के लिए हटाया है, आगे भी भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चाहता है। हमने साढ़े 4 करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम किया है। एक नहीं नरेंद्र मोदी की सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। 10 साल में केंद्र की सरकार ने साढ़े चार करोड़ रोजगार दिया है। इसलिए बेतुका बात बोलने वालों के चक्कर में अब कोई नहीं आने वाला है।

वहीं टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यह कहने पर कि देश में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो वह उसे बाहर से समर्थन देंगी। इस पर चौबे ने कहा कि ये लोग पहले अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो तय कर लें। प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो इनका तय नहीं है और चले हैं लड़ाई लड़ने। नरेंद्र मोदी पत्थर है, टकराओगे तो चूर चूर हो जाओगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावममता बनर्जीतेजस्वी यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र