लाइव न्यूज़ :

Nagaland Assembly Elections 2023: कुल 183 उम्मीदवार 59 सीट पर करेंगे मुकाबला, जानें कब है मतदान और मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 14:50 IST

Nagaland Assembly Elections 2023: बीस से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. शशांक शेखर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।225 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें से 25 अवैध पाए गए।16 उम्मीदवारों ने शुक्रवार शाम तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

Nagaland Assembly Elections 2023: नगालैंड विधानसभा की 59 सीटों के लिए चुनाव मैदान में कुल 183 उम्मीदवार हैं और उनमें सिर्फ चार महिला उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. शशांक शेखर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

उम्मीदवारी का नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद शेखर ने संवाददाताओं से कहा कि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कझेतो किनिमी ने जुनहेबोतो जिले की अकुलुतो विधानसभा सीट पर बिना चुनाव लड़े जीत हासिल की है। किनिमी के खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार नहीं होने से उनकी निर्विरोध जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि 225 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें से 25 अवैध पाए गए जबकि 16 उम्मीदवारों ने शुक्रवार शाम तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। सत्तारूढ़ एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस 23 सीटों पर जबकि एनपीएफ 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

लोक जन शक्ति (लोजपा-रामविलास) 15 सीटों पर, एनपीपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 12-12 सीटों पर तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नौ सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) सात सीटों पर, राष्ट्रीय जनता दल तीन और भाकपा एवं राइजिंग पीपुल्स पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), भाजपा, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), जनता दल यूनाईटेड, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) राइजिंग पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत 13 दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023BJPनागा पीपुल्स फ्रंटकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार