Video: बीच सड़क पर गैंगवार, कार से मारी व्यक्ति को टक्कर, कर्नाटक बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 25, 2024 12:53 PM2024-05-25T12:53:36+5:302024-05-25T12:55:06+5:30

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई द्वारा शेयर किया गया वीडियो भयावह और चौंकाने वाला है। इसमें सड़क पर दो कारें और कुछ लोग दिखाई देते हैं।

Karnataka Gang war on middle of the road man hit by car BJP video cornered Congress | Video: बीच सड़क पर गैंगवार, कार से मारी व्यक्ति को टक्कर, कर्नाटक बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेरा

(स्क्रीनशॉट)

Highlightsकर्नाटक बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेराशेयर किया गया वीडियो भयावह और चौंकाने वाला हैबहुत देर तक अराजकता की स्थिति रहती है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया पर दो गैंग्स के बीच सड़क पर हो रही लड़ाई का वीडियो शेयर करके कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो में कार में सवार दो समूहों को एक दूसरे से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। 

इसे एक्स पर शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, "कर्नाटक मॉडल! गैंगवार, युवतियों से बलात्कार, मारपीट, हत्या, बम विस्फोट, गांजा, अफ़ीम, रेव पार्टियाँ, जिनमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे आदि शामिल हैं। यह सब कर्नाटक कांग्रेस के सरकारी नियम के तहत आम बात है। सरकार द्वारा आतंकवादियों, कट्टरपंथियों, ठगों, बदमाशों को खुली छूट देने का ही परिणाम है कि आज अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया लिस को कठपुतली बना रहे हैं। यह कर्नाटक मॉडल है जो कांग्रेस देश को दिखा रही है!"

क्या है वीडियो में

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई द्वारा शेयर किया गया वीडियो भयावह और चौंकाने वाला है। इसमें सड़क पर दो कारें और कुछ लोग दिखाई देते हैं। एक कार सफेद रंग की है और दूसरी ग्रे रंग की। देखा जा सकता है कि सफेद रंग की कार बैक गियर में आते हुए ग्रे कार को जोरदार टक्कर मारती है। इसके बाद दोनों कारों में से कुछ लोग उतरते हैं और एक दूसरे पर हमला कर देते हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती। ग्रे कार में से उतरे कुछ लोग हाथ में डंडे जैसा हथियार लिए उतरते हैं और सफेद कार का पीछा करते हैं। इसके बाद सफेद कार एक बार फिर तेजी से बैक गियर में पीछे आती है। फिर यह दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारती है जिससे वह सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद भी बहुत देर तक अराजकता की स्थिति रहती है।

बता दें कि मई 2023 में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दिया था। कांग्रेस 43 प्रतिशत मतों के साथ 136 सीटें जीतने में कामयाब रही। भारतीय जनता पार्टी केवल 65 सीटों पर जीत मिली। इसके बाद सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

Web Title: Karnataka Gang war on middle of the road man hit by car BJP video cornered Congress

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे