लाइव न्यूज़ :

बिहार में वाहन पास मांगने पर होमगार्ड के जवान से उठक-बैठक कराने के मामले में ASI निलंबित, कृषि अधिकारी की हो रही है जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 22, 2020 12:15 IST

बिहार के अररिया जिले में कृषि अधिकारी से लॉकडाउन को दौरान निकलने वाला पास मांगने पर एक होमगार्ड को एएसआई गोविंद सिंह और कृषि पदाधिकारी ने कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक होमगार्ड को उठक-बैठक करवाने के मामले में एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित कर दिया गया हैकृषि पदाधिकारी के खिलाफ कृषि विभाग ने विभागीय कारवाई शुरू कर दी है

अररिया: बिहार के अररिया जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक होमगार्ड के जवान ने कृषि अधिकारी से कोविड-19 (COVID-19) वाहन पास मांगा तो उसे ही अधिकारी के सामने उठक-बैठक करनी पड़ी।

इस मौके पर एएसआई गोविंद सिंह वहां मौजूद थे। साथ ही, उन्हें वीडियो में सिपाही पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। एएसआई गोविंद सिंह को अब निलंबित कर दिया गया है।

होमगार्ड जब कान पकड़कर उठक-बैठक कर रहा था, तब वहां मौजूद किसी शख्स ने 20 सेंकेंड का यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ऐसे में अब होमगार्ड के जवान द्वारा की गई उठक-बैठक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद अब हर जगह एएसआई गोविंद सिंह और कृषि पदाधिकारी की काफी आलोचना हो रही है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि होमगार्ड को कुछ लोग डांट रहे हैं तो वहीं होमगार्ड के कुछ सीनियर पूरे मामले को मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं।   

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को देखते हुए कृषि विभाग ने कृषि पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कारवाई शुरू कर दी है। वहीं, जिला अधिकारी भी जांच कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक कृषि पदाधिकारी के खिलाफ कोई न कोई सख्त कदम उठाए जाएंगे।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारअररिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई