लाइव न्यूज़ :

'कर्नाटक में गिर सकती है कांग्रेस सरकार', जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी का सनसनीखेज दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2023 22:02 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने सनसनीखेज दावा किया कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं और वह वर्तमान में भाजपा के नेताओं के साथ ‘‘बातचीत’’ कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकुमारस्वामी ने दावा किया कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैंराज्य के पूर्व सीएम ने कहा, कांग्रेस विधायक वर्तमान में भाजपा के नेताओं के साथ ‘‘बातचीत’’ कर रहे हैंजद (एस) नेता ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है

हासन: जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक ‘प्रभावशाली मंत्री’ केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज ‘मामलों’ से बचना चाहते हैं, जिसके कारण वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दावा किया कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं और वह वर्तमान में भाजपा के नेताओं के साथ ‘‘बातचीत’’ कर रहे हैं। 

जद (एस) नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह सरकार कब गिर जाएगी। एक प्रभावशाली मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने के लिये बेताब हैं।’’ 

कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र ने उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए हैं, जिनसे ‘‘बच’’ निकलने की कोई संभावना नहीं है। जब कुमारस्वामी से नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं से ऐसे ‘‘निर्भीक’’ कदम की उम्मीद नहीं की जा सकती। 

उन्होंने कहा कि केवल ‘‘प्रभावशाली लोग’’ ही ऐसा कर सकते हैं। जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में किसी भी समय ‘‘महाराष्ट्र जैसा कुछ’’ हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, कुछ भी हो सकता है।’’ 

खबर - पीटीआई भाषा एजेंसी

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)कर्नाटकBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला