लाइव न्यूज़ :

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को NSUI का इंचार्ज बनाया गया

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 06, 2023 5:19 PM

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। भारत विरोधी नारे लगाने के कारण दिल्ली पुलिस ने कुमार पर केस दर्ज किया था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर मीडिया को सूचना दी। 

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (एनएसयूआई) नियुक्त किया।

इससे पहले, रुचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थी, जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भारत विरोधी नारे लगाने के कारण दिल्ली पुलिस ने कुमार पर केस दर्ज किया था। कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीत चुके हैं। बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे।

टॅग्स :कांग्रेसकन्हैया कुमारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने पाकिस्तान पर मणिशंकर अय्यर के दिये बयान से झाड़ा पल्ला, पवन खेड़ा ने कहा, "इस बयान से पार्टी का कोई मतलब नहीं है"

भारत"दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ": जयराम रमेश ने की बीजेपी के चुनावी भविष्य की भविष्यवाणी, कहा- "2024 में 2004 दोहराया जाएगा"

भारतराम मंदिर और आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुए पीएम मोदी, महाराष्ट्र में कही ये बात

भारतLok Sabha Elections 2024: "यूपी में 'इंडिया अलायंस' की आंधी है, भाजपा की बंपर हार होने जा रही है", राहुल गांधी ने कन्नौज में कहा

भारतब्लॉग: भारत अनेकता में एकता की समृद्ध विरासत का वाहक है

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Punjab Lok Sabha Election: 'आप' के 18 उम्मीदवार, धुआंधार रैलियां करेंगे केजरीवाल

भारतSamastipur Lok Sabha seat 2024: नीतीश मंत्रिमंडल के दो मंत्री अशोक चौधरी-महेश्वर हजारी भिड़े, बेटी और बेटे लड़ रहे समस्तीपुर सीट से चुनाव, सीएम नीतीश कैसे करें प्रचार!

भारतArvind Kejriwal Interim Bail: केजरीवाल को 'सुप्रीम राहत', विपक्षी नेताओं के आए रिएक्शन

भारतBengaluru News Live Updates: रात भर भारी बारिश, बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 में रिसाव, 17 उड़ानें बाधित, देखें वीडियो

भारतArvind Kejriwal Bail: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत; इतने दिनों तक जेल से रहेंगे बाहर