लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav Purnia Cricket : 'आ गए मैदान में...' चुनावी भाषण के बीच मैदान पर चला तेजस्वी का बल्ला

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 15:11 IST

Tejashwi Yadav Purnia: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जंग जारी है। इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने हाथ में बल्ला थाम खेला क्रिकेटतेजस्वी ने अपने एक्स एकाउंट पर 17 सेकंड का वीडियो साझा किया हैतेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते हैं

Tejashwi Yadav Purnia:बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जंग जारी है। इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच चुनावी थकान को दूर करने के लिए तेजस्वी ने हाथ में बल्ला थाम लिया है।

तेजस्वी ने हाथ में बल्ला थाम गजब गजब के शॉट्स लगाए हैं। तेजस्वी ने अपने एक्स एकाउंट पर 17 सेकंड का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह सफेद कपड़ों में हाथ में बल्ला थामे नजर आ रहे हैं। पीछे बैकग्राउंड में गीत बज रहा है। दे घुमा के..। तेजस्वी ने अपने इस वीडियो पर केपशन देकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ। है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात। जनता के हक के लिए अड़ेगें,लड़ेंगे,भिड़ेंगे सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे।

यहां बताते चले कि तेजस्वी यादव पहली बार नहीं जब क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इससे पहले जब चार सीटों के लिए मतदान होना था, उससे पहले चुनावी सभाओं को संबोधित करने के दौरान जब उन्हें समय मिला तो वह मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे। 

उन्होंने अपने दूसरे वीडियो में पीएम पर निशाना साधते हुए एक वीडियो साझा किया। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते हैं। आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है।

आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है। बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन आपने 10 वर्षों में बिहार को क्या दिया। आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते। 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीक्रिकेटपूर्णिंयालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार