लाइव न्यूज़ :

बिहार: पति के साथ हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन किशनगंज में ट्रेन से हो गई लापता, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2023 17:14 IST

जीआरपी पुलिस के मुताबिक, उसकी फोन का लास्ट लोकेशन रोसड़ा स्टेशन पाया गया है। दूसरे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों मुजफ्फरपुर से हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहे थे। काफी खोजबीन के बाद निराश पति ने किशनगंज रेल थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकिशनगंज रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नहीं दिखाजीआरपी पुलिस के मुताबिक, उसकी फोन का लास्ट लोकेशन रोसड़ा स्टेशन पाया गया मामले में दूसरे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

पटना:बिहार के किशनगंज से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां पति के साथ हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से लापता हो गई है। वह किशनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर टॉयलेट गई थी। जब सीट पर नहीं लौटी तो पति ने पूरी ट्रेन में तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। किशनगंज रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नहीं दिखा।

पति ने पत्नी के लापता होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी पुलिस के मुताबिक, उसकी फोन का लास्ट लोकेशन रोसड़ा स्टेशन पाया गया है। दूसरे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों मुजफ्फरपुर से हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहे थे। काफी खोजबीन के बाद निराश पति ने किशनगंज रेल थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। 

वहीं रेल पुलिस मामला दर्ज कर लापता हुई महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस महिला के मोबाइल का सीडीआर व मोबाइल लोकेशन निकाल कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी निवासी प्रिंस कुमार बिजली विभाग मे जेई के असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। 

इसी वर्ष 22 फरवरी को उसने मधुबनी राजनगर निवासी काजल कुमारी के साथ धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद 27 जुलाई को दोनों हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग और सिक्किम जा रहे थे। इसके लिए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली एनजेपी एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित कोच बी-4 के सीट संख्या 43 व 45 पर दोनों सफर कर रहे थे। 

28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें पत्नी काजल कुमारी गायब मिली। पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इसकी जानकारी पति प्रिंस कुमार ने अपने परिजन और ससुराल वाले को दी, जिसके बाद परिजन और ससुराल वाले भी किशनगंज पहुंच गये और काजल की तलाश में जुट गए। 

रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में महिला के मोबाइल का लास्ट लोकेशन रोसडा स्टेशन पाया गया है। पुलिस किशनगंज और कटिहार सहित अन्य स्टेशनों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं परिजनों से नशाखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका जता रहे हैं।

टॅग्स :बिहारकिशनगंजRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार