लाइव न्यूज़ :

आरुषी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, न्याय के लिए SC पहुंची हेमराज की पत्नी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 21:12 IST

आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में डॉ. दंपती की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Open in App

आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है, जिसमें डॉक्टर दंपती राजेश और नूपुर तलवार की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। दरअसल, नौकर हेमराज की पत्नी खुमकला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

इस नौ साल पुराने हत्याकांड में 13 अक्टूबर को तलवार दंपती बरी हुए थे। वहीं, उससे पहले गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने दोनों को बेटी और नौकर की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, तब से वे डासना जेल में थे। उन्होंने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हेमराज के परिवार ने सीबीआई पर जांच में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। परिवार का कहना था कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ। वहीं, हेमराज के परिवार की ओर से वकील नरेश यादव ने इस मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 

उन्होंने कहा था कि हेमराज का परिवार सीबीआई के कदम की प्रतीक्षा कर रहा है। अगर वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं करती है तो वे खुद जाएंगे। 

गौरतलब है कि नोएडा में साल 2008 के दौरान 14 साल की आरुषि और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या हुई थी। मामले की जांच सीबीआई को मिली तो इस हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ। आरुषि के माता पिता डॉ. राजेश और नुपुर तलवार आरोपी बनाए गए। इसके बाद गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई शुरू की और आरुषि व हेमराज की हत्या में तलवार दंपत्ति को दोषी पाया। जस्टि‍स श्याम लाल की अदालत ने नवंबर 2013 में दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई, लेकिन 4 साल बाद इलाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया।

टॅग्स :आरुषी हत्याकांडसुप्रीम कोर्टहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज