लाइव न्यूज़ :

झारखंड में हाथी का रौंद अवतार, 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची में 16 लोगों को मार डाला, इटकी प्रखंड में धारा 144 लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 21, 2023 6:29 PM

झारखंडः रांची के वन संरक्षक की अगुवाई में चार संभागों के वन अधिकारियों की एक समिति बनायी है।

Open in App
ठळक मुद्देइटकी प्रखंड में आज धारा 144 लगा दी गयी।चार लोग रांची में मंगलवार को मारे गये।12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची जिलों में 16 लोगों को मार डालने का संदेह है।

रांचीः झारखंड के पांच जिलों में पिछले 12 दिनों में एक हाथी के हमले में कथित रूप से कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से चार लोग रांची में मंगलवार को मारे गये।

वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रांची के संभागीय वन अधिकारी श्रीकांत वर्मा ने बताया कि इटकी प्रखंड में धारा 144 के तहत प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी है एवं एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों जुटने पर रोक लगा दी है, ताकि हाथी के हमले में और लोग हताहत न हों।

उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के ग्रामीणों को खासकर सुबह और शाम को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है, उन्हें किसी हाथी के करीब नहीं जाने की भी सलाह दी गयी है। वर्मा ने कहा, ‘‘ग्रामीण उस हाथी के पास भीड़ लगा दे रहे हैं जिसकी वजह से आज एक व्यक्ति की मौत हुई। उन्हें भीड़ लगाने से रोकने की कोशिश के तहत इटकी प्रखंड में आज धारा 144 लगा दी गयी।’’

प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशिकार सामंत ने बताया कि वन विभाग उस हाथी को काबू में लाने के लिए पश्चिम बंगाल के एक विशेषज्ञ दल की मदद लेने समेत सभी संभावित कदम उठा रहा है जिस पर 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची जिलों में 16 लोगों को मार डालने का संदेह है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रांची के वन संरक्षक की अगुवाई में चार संभागों के वन अधिकारियों की एक समिति बनायी है। समिति तय करेगी कि क्या उसी हाथी के हमले में सभी 16 लोगों की मौत हुयी है । यदि समिति यह निष्कर्ष निकालती है तो हम एक -दो दिन में निर्णय लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हाथी मतवाले की तरह व्यवहार कर रहा है। समिति यह पता लगायेगी कि क्या हाथी जानबूझकर लोगों पर हमला कर रहा है या लोग अपनी मौत के लिए के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहाथीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMandavalli Rape Case: कक्षा 7 की छात्रा को अकेला देखकर 10वीं छात्र ने स्कूल ले जाकर रेप किया, कुछ लोगों ने कृत्य को कैमरे में कैद कर किया प्रसारित, 4 अरेस्ट

क्राइम अलर्टHardoi Car Fire: पेड़ से टकराकर कार में आग, 20 साल की पत्नी और 23 वर्षीय पति जिंदा जले, कीर्ति को परीक्षा दिलाने लाया था आकाश

क्राइम अलर्टDamoh Family Murder: 25 वर्षीय पत्नी सोनम पटेल और छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या की, 35 वर्षीय पति ने कमरे में फांसी लगाई, दंपति की दो और चार साल की दो बेटियां ऐसे बची...

क्राइम अलर्टShahjahanpur Rape Murder: कल प्रेमिका को होटल में मारा, आज प्रेमी ने नीम पेड़ से लटककर दी जान, वीडियो में शुभम ने कहा- हम-नैंसी प्यार करते थे, मैं शादीशुदा हूं और शादी नहीं सकता

क्राइम अलर्टNagpur Sitabuldi Market: सीताबर्डी बाजार में बम रखने के फोन से नागपुर पुलिस के छूटे पसीने, सूचना अफवाह निकली, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टVideo: बीच सड़क पर गैंगवार, कार से मारी व्यक्ति को टक्कर, कर्नाटक बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेरा

क्राइम अलर्टBhopal 7 Tribal Girls Raped: लेडी टीचर ने दिया धोखा, 7 लड़कियों का बलात्कार, आरोपी ने वॉयस चेंजिंग ऐप का किया इस्तेमाल

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: नागपुर में बड़ा हादसा, 3 महीने का बच्चा गंभीर, एक हफ्ते में ड्रिंक एंड ड्राइव का दूसरा मामला

क्राइम अलर्टPune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल गिरफ्तार, ड्राइवर पर दबाव डालने का लगा आरोप

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: नागपुर में पुणे जैसा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 1 बच्चे समेत तीन लोगों को रौंदा; भीड़ का फूटा गुस्सा