Bhopal 7 Tribal Girls Raped: लेडी टीचर ने दिया धोखा, 7 लड़कियों का बलात्कार, आरोपी ने वॉयस चेंजिंग ऐप का किया इस्तेमाल

By धीरज मिश्रा | Published: May 25, 2024 12:51 PM2024-05-25T12:51:36+5:302024-05-25T12:54:50+5:30

आरोपी ने एक एक करके करीब 7 लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। यहां पर आदिवासी लड़कियों से बलात्कार किया है।

Madhya Pradesh Bhopal 7 tribal girls raped voice changing app Sidhi district | Bhopal 7 Tribal Girls Raped: लेडी टीचर ने दिया धोखा, 7 लड़कियों का बलात्कार, आरोपी ने वॉयस चेंजिंग ऐप का किया इस्तेमाल

फाइल फोटो

Highlightsसात आदिवासी लड़कियों का हुआ बलात्कार आरोपी लेडी टीचर की आवाज में लड़कियों को करता था फोन पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhopal 7 tribal Girls Raped: यदि आपको फोन पर कोई लेडी टीचर स्कॉलरशिप देने का दावा कर रही है तो आप सावधान हो जाए। क्योंकि, मध्यप्रदेश के भोपाल से जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां पर 7 आदिवासी लड़कियों को फोन पर स्कॉलरशिप देने का दावा किया गया। लेडी टीचर की आवाज पर लड़कियों ने भरोसा किया और उसके बुलाए गए पते पर पहुंची।

बस यहीं पर लड़कियों से गलती हो गई, उन्होंने क्रॉस चेक नहीं किया। जिस लेडी टीचर की आवाज पर उन्होंने भरोसा किया, असल में वह लेडी नहीं बल्कि पुरुष था, जो वॉयस चेंजिंग ऐप के माध्यम से लेडी की आवाज में लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहा था। लेडी की आवाज में बोलने वाले इस आरोपी ने एक एक करके करीब 7 लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया।

यहां पर आदिवासी लड़कियों से बलात्कार किया है। बलात्कार की यह खौफनाक घटना को अंजाम मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिया गया। अब तक आरोपियों के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए गए हैं। 

आरोपी ने स्वीकारा 7 के साथ किया बलात्कार

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सीधी रवींद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 7 लड़कियों के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी सहित दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं इस साल जनवरी में हुई हैं। हालांकि, किसी ने इसकी रिपोर्ट नहीं की।

लेकिन 5 से 6 दिन पहले एक ने इस संबंध में इसकी जानकारी दी। जब हमने चेक किया तो आरोपी अन्य लड़कियों के साथ लेडी की आवाज में बातचीत करता पाया गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है। पुलिस को तीन दिनों की रिमांड मिली है। 

कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को निकाला नंबर

मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य आरोपी एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का नंबर निकालते थे। इसके बाद मोबाइल में वॉयस चेंजिंग ऐप डाउनलोड किया। इस ऐप के माध्यम से वह लड़कियों को बुलाते थे। वहां आरोपी खुद को महिला टीचर के बेटे के रूप में पेश करता था और टीचर से मिलवाने के बहाने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर एक घर में ले जाता था और वहां उनसे बलात्कार करता था।

Web Title: Madhya Pradesh Bhopal 7 tribal girls raped voice changing app Sidhi district

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे