लाइव न्यूज़ :

शादी के 13 साल बाद वेनेसा देगी डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को तलाक

By IANS | Updated: March 16, 2018 12:53 IST

वेनेसा अपने पांचों बच्चों की कस्टडी और संपत्ति को लेकर पति से किसी तरह का विवाद नहीं चाहती। 

Open in App

न्यूयॉर्क, 16 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी वेनेसा ट्रंप ने तलाक के लिए न्यूयॉर्क की अदालत में अर्जी दी है। इस जोड़ी ने द न्यूयॉर्क पोस्ट के पेजसिक्स को संयुक्त बयान में बताया, "हमने 12 वर्षों की शादी के बाद अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।"

उन्होंने बयान में कहा, "हम हमेशा एक-दूसरे का और हमारे परिवारों का सम्मान करेंगे। हमारे पांच खूबसूरत बच्चे हैं और वे हमारी प्राथमिकता रहेंगे। हम आपसे हमारे निजी मामले में दखल नहीं देने का आग्रह करते हैं।" वेनेसा ट्रंप ने गुरुवार को मैनहैट्टन सर्वोच्च अदालत में तलाक की अर्जी दी थी। वह अपने पांचों बच्चों की कस्टडी और संपत्ति को लेकर पति से किसी तरह का विवाद नहीं चाहती। 

पूर्व मॉडल रहीं वेनेसा और ट्रंप जूनियर की नवंबर 2005 में शादी हुई थी। 'पेजसिक्स' के अनुसार, यह जोड़ा ट्रंप जूनियर की यात्राओं और विवादित ट्वीट को लेकर घरेलू कलह से जूझ रहा था। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप जूनियर ही पिता के कारोबार को संभाल रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाअमेरिकन मॉडल्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो