लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क की नयी गवर्नर ने कोविड से मौत के पहले जारी आंकड़ों में 12,000 और मामले जोड़े

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:27 IST

Open in App

अल्बानी (अमेरिका), 25 अगस्त (एपी) न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कामकाज संभालने के पहले दिन राज्य प्रशासन में और अधिक पारदर्शिता लाने का वादा किया, वहीं उनके प्रशासन ने पूर्ववर्ती गवर्नर एंड्रयू क्यूमो द्वारा जारी कोविड-19 से मौत के आंकड़ों में करीब 12,000 और मामले जुड़ने की बात कही। न्यूयॉर्क प्रशासन ने अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 55,400 लोगों की मृत्यु होने की बात कही है। यह संख्या रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) को जमा किये गये मृत्यु प्रमाणपत्र के आंकड़ों पर आधारित है। इससे पहले गवर्नर क्यूमो ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन सोमवार को कोविड-19 से करीब 43,400 लोगों की जान जाने की बात कही थी। होचुल ने एमएसएनबीसी से बुधवार को कहा, ‘‘हम पहले सार्वजनिक किये गये आंकड़ों में और आंकड़े जोड़ रहे हैं, ताकि लोगों को पता चले कि नर्सिंग होम और अस्पतालों में मृत्यु के मामले सीडीसी द्वारा दर्शाये गये आंकड़ों के संगत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पारदर्शिता मेरे प्रशासन का प्रमुख अंग होगा।’’ एसोसिएटिड प्रेस (एपी) ने सबसे पहले जुलाई में क्यूमो प्रशासन द्वारा जारी मृतकों की संख्या और सीडीसी को दिये गये आंकड़ों में असमानता को उजागर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत