लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका पर कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर चल रहे अनुसंधान पर राजनीति करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:55 IST

Open in App

कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट जारी होने से पहले चीन ने बुधवार को आक्रामक रुख अपना लिया। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोप लगाया कि अमेरिका, चीन को दोषी ठहराने के लिए मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय में महानिदेशक फू कॉन्ग ने विदेशी संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘चीन को बलि का बकरा बनाकर अमेरिका नहीं बच सकता। अगर वे आधारहीन तरीके से चीन पर आरोप लगाएंगे तो उन्हें चीन की ओर से और प्रभावी जवाबी कदम के लिए तैयार रहना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि चीन, अमेरिका और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि क्या वुहान की प्रयोगशाला से वायरस लीक होने से कोविड-19 फैला। वुहान में ही सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ और चीन की संयुक्त रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया था कि प्रयोगशाला से वायरस के लीक होने की आशंका ‘ बहुत ही कम है’ और चीन अन्य संभावनाओं पर अनुंसधान करना चाहता है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस बात की बहुत संभावना है कि वायरस चमगादड़ से अन्य जानवरों तक और उनसे इंसानों तक पहुंचा। हालांकि, रिपोर्ट में दी गयी जानकारी निर्णायक नहीं थी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानम घेब्रेयेसस ने मार्च में कहा कि ‘‘सभी परिकल्पनाओं पर विचार हो रहा है और पूर्ण व अधिक अनुसंधान की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसके बाद अपनी खुफिया एजेंसियों को 90 दिनों के भीतर वायरस फैलने की दोनों संभावनाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को कहा कि रिपोर्ट के अवर्गीकृत संस्करण को ‘अगले कुछ दिनों’’ में जारी किए जाने की उम्मीद है। चीन, वुहान की प्रयोगशाला से वायरस के लीक होने की संभावना के जवाब में आशंका जता रहा है कि वायरस अमेरिका के मैरीलैंड स्थित सैन्य प्रयोगशाला फोर्ट डेट्रिक से लीक हुआ हो सकता है। विदेश मंत्रालय के शस्त्र नियंत्रण विभाग के प्रमुख फू ने इस बात से इनकार किया कि चीन दुष्प्रचार अभियान में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर दूसरा पक्ष प्रयोगशाला से वायरस के लीक होने की बात पर जोर देता है तो डल्ब्यूएचओ के अनुसंधानकर्ताओं की टीम को फोर्ट डेट्रिक का दौरा करना चाहिए। इससे पारदर्शिता का भाव उत्पन्न होगा क्योंकि डब्ल्यूएचओ दो बार वुहान स्थित प्रयोगशाला का दौरा कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?