लाइव न्यूज़ :

Diwali 2023: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने "ॐ जय जगदीश हरे" गाकर भारत को दी दीपावली की शुभकामनाएं, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 11, 2023 12:21 IST

American Singer: दीपावली का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन तैयार हैं। उन्होंने दीपावली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर भारत के लोगों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देamerican singer mary milben ने भारत को दी दीपावली की शुभकामनाएंmary milben द्वारा ॐ जय जगदीश हरे सुनकर फैंस हुए गदगदmary milben ने कहा मुझे लगता है कि वहां के लोगों के लिए पीएम मोदी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं

American Singer: भारत के साथ 12 नवंबर को दीपावली का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन तैयार हैं। उन्होंने दीपावली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर भारत के लोगों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मैरी के द्वारा वीडियो में भगवान नारायण की आरती सुनकर भारतीय फैंस गदगद हो गए हैं।

देखते ही देखते मैरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा कि दीपावली साल का मेरा पसंदीदा समय आ गया है। भारत के साथ 12 नवंबर को मैं दीपावली का जश्न मनाने के लिए बहुत उत्सुक हूं। दुनियाभर में रहने वाले सभी भारतीय समुदायों को दीपावली की शुभकामनाएं। इस दीपावली मोमबत्ती लेकर दुनिया को रोशन करो। आई लव यू

मैरी के वीडियो पर फैंस के आए कमेंट

एक यूजर ने मैरी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपने भगवान नारायण की आरती बहुत सुंदर तरीके से गाया है। प्रत्येक शब्द पर जोर दिया गया है और उच्चारण बिल्कुल स्पष्ट है। बहुत प्यारा लगा। इस पर मैरी ने भी यूजर को जवाब दिया कि आपका बहुत बहुत आभार। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बहन आपको भारत की ओर से दिवाली की शुभकामनाएँ।

पीएम मोदी की तारीफ की थी

मैरी मिलबेन ने हाल में ही पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर पीएम का समर्थन किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने कहा था कि मैं पीएम का समर्थन इसलिए करती हूं क्योंकि वह भारत के मामलों में बारीकी से नजर रखते हैं। फिर भी लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं क्यों उनका समर्थन करती हूं। मैं भारत और वहां के लोगों से प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि वहां के लोगों के लिए पीएम मोदी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।

टॅग्स :दिवालीअमेरिकाअमेरिकन मॉडल्सभारतUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो