शरद पूर्णिमा के बाद आज यानि 1 नवंबर से कार्तिक का पावन महीना शुरू हो गया है। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं। यही कारण है कि इस महीने सूर्योदय से पहले स्नान करना शुभ फल बताया गया है। इसके साथ कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस पूरे महीने में मां तुलसी के पास दीपक जलाकर उनकी आराधना की जाती है।