लाइव न्यूज़ :

इस व्यक्ति के पास मिली करोड़ों की संपत्ति, जानिए इस पॉलिटिकल पार्टी का समर्थन

By धीरज पाल | Updated: February 3, 2018 18:57 IST

Open in App
आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक डायरेक्टर के 10 ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति बरामद की है। खास बात ये है कि उसी बाबू के यहां साल 2009 में भी एसीबी ने छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति बरामद की थी। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने केस चलाने की इजाजत नहीं दी और उसे उसके पद पर फिर से बिठा दिया गया। नतीजा ये हुआ कि 8 सालों में फिर उसने करोड़ों का भ्रष्टाचार कर डाला। हैदराबाद के मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के डायरेक्टर के. पुरुषोत्तम रेड्डी के 10 ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरों ने एक साथ छापा मारा। पुरुषोत्तम रेड्डी और उसके भाई का घर बंद मिला। लेकिन बाकी 8 ठिकानों से ही 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद की गई है। इस संपत्ति की मार्केट वैल्यू 20 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। एसीबी पकड़े गए भ्रष्ट अफसर के खिलाफ केस चलाना चाहती थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसकी इजाजत ही नहीं दी। इतना ही नहीं उसे ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के एडिशनल सिटी प्लानर के पद पर भी बहाल कर दिया। भ्रष्ट बाबुओं को बचाने का काम सिर्फ कांग्रेस सरकार ने ही नहीं किया बल्कि तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव की टीआरएस सरकार भी भ्रष्ट बाबुओं को बचाने में लगी हुई है। साल 2015-16 में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए 10 अफसरों के खिलाफ केस को राज्य सरकार बंद कर चुकी है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन सभी 10 मामलों में सरकार से केस चलाने की इजाजत मांगी थी।
टॅग्स :आयकरस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह