लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को जिताने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 2 पूर्व CM को अमेठी और रायबरेली का बनाया पर्यवेक्षक

By आकाश चौरसिया | Published: May 06, 2024 3:12 PM

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने गढ़ को बचाने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को अमेठी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को रायबरेला का पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने गढ़ में दो पूर्व सीएम को नियुक्त किया यह नियुक्तियां अमेठी और रायबरेली के लिए हुई हैंदूसरी ओर प्रियंका गांधी भी आज से अमेठी के दौरे पर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट को जीतने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया। गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से कांग्रेस पार्टी के पुराने वफादार नेता किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। 

फिलहाल, पार्टी ने अशोक गहलोत को अमेठी का और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। 

दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार की शाम रायबरेली और अमेठी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका के भाई राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं, जबकि अमेठी से गांधी परिवार के बेहद करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही हैं। 

रायबरेली जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रायबरेली के भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस में जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रियंका शामिल होंगी। इस बीच, अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका शाम चार बजे अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगी। उसके बाद वह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रायबरेली के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 

सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद वह देर शाम अमेठी स्थित कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय आएंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। पार्टी सूत्रों ने रायबरेली में कहा कि प्रियंका के अपने भाई राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार के लिए जिले में रहने की उम्मीद है। राहुल आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के वक्त अमेठी आयी थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी। 

अमेठी से 15 साल तक सांसद रहे राहुल गांधी ने इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से पिछले शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। रायबरेली और अमेठी की हाई प्रोफाइल सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आगामी 20 मई को मतदान होगा। पिछली बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हारने वाले राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४भूपेश बघेलअशोक गहलोतअमेठीरायबरेलीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "मनोज तिवारी हार रहे हैं, इसलिए मेरे खिलाफ अफवाह फैलाकर हमला करवा रहे हैं" इंडिया गठबंघन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार को थमाया कारण बताओ नोटिस, तृणमूल को 'टार्गेट' करके अखबारों में दिया था विज्ञापन

भारतVibhav Kumar Arrested: अरविंद केजरीवाल 'आप' का दल-बल लेकर आज पहुंचेंगे भाजपा दफ्तर, दी गिरफ्तार करने की चुनौती, जानिए पूरा मामला

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में है, सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में हैं", केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी ने कहा, अडानी-अंबानी से कांग्रेस को टेंपो में पैसा मिलता है, लेकिन उनमें हिम्मत नहीं कि वो इसकी जांच कराएं", राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार को 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया, तीस हजारी कोर्ट ने दिया आदेश

भारतCentigrade Temperature Scale: साल का 139वां दिन खास, 1743 में 19 मई को सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित, जानें सिलसिलेवार ब्योरा

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट