लाइव न्यूज़ :

4 नाबालिगों ने किया 19 वर्षीय लड़की का बलात्कार, सोशल मीडिया पर भी..., आरोपी गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Published: May 06, 2024 3:57 PM

झारखंड के रामगढ़ जिले में 4 नाबालिगों ने 19 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया है।अब सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के रामगढ़ जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आईंजहां 4 आरोपियों ने 19 वर्षीय लड़की का रेप कियाइतनी ही नहीं, इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया, अब आरोपी गिरफ्तार

रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले में चार नाबालिग लड़को पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक साथ मिलकर 19 वर्षीय लड़की का डंपिंग यार्ड में रेप किया। और इतना ही नहीं उन्होंने इस घटने के बाद लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।  

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि लड़कों ने 3 मई को पूरी घटना का बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने रामगढ़ पुलिस थाने में 4 मई, 2024 को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर सभी चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया और प्रोबेशन होम भेज दिया गया। 

लड़की की ओर से की गई शिकायत में पता चला है कि यह घटना 21 अप्रैल को घटी, जहां परिजन ने बताया कि लड़की को आरोपी 4 लड़के कोयले डंपिंग यार्ड पर ले गए, जो जगह रामगढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। पुलिस की मानें तो आरोपी लड़कों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने डर के कारण पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई, क्योंकि लड़कों ने धमकी दी थी कि अगर उसने आपबीती किसी को बताया, तो वह दुष्कर्म का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर कर देंगे।

टॅग्स :झारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टLatehar Theft Death: हार रे किस्मत!,तीन नाबालिग "चोर" मोमबत्ती के साथ दुकान में चोरी करने घुसे, हाथ से जली मोमबत्ती पेट्रोल पर गिरी, एक की मौत और दो गंभीर रूप से झुलसे

भारतझारखंड: चंपई सोरेन सरकार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दो अन्य मंत्रियों को भी पूछताछ के लिए किया तलब, हो सकते हैं गिरफ्तार

भारतHemant Soren-Supreme Court: आपने महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उच्चतम न्यायालय खफा!

स्वास्थ्यRanchi Avian flu outbreak: 4300 अंडे नष्ट, 770 बत्तखों समेत 920 पक्षियों को मारा, रांची पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू का मामला

भारतJharkhand: राहुल गांधी को रांची की कोर्ट ने भेजा समन, 11 जून को दिया पेश होने का आदेश, जानिए क्या है मामला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टSitapur gang rape: ईंट भट्टे के पास बकरियां चराने गई थी 11 वर्षीय लड़की, 15 साल के तीन लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया, मां की शिकायत...

क्राइम अलर्टMumbai Woman Raped: ऑनलाइन मुलाकात, नालासोपारा में बलात्कार, कपिल शर्मा शो में ऑडिशन देने आई थी महिला

क्राइम अलर्टPakistan: प्लीज पापा, हमें छोड़ दो, जालिम पिता का नहीं पिघला दिल, बेटियों को नहर में फेंका

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश: नाबालिग पर लगा 50 वर्षीय बलात्कारी की हत्या का आरोप, किशोर के साथ कई बार किया था दुष्कर्म

क्राइम अलर्टMurder In Lucknow: पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी को डकैतों ने उतारा मौत के घाट, लखनऊ में हत्या से फैली सनसनी, जानिए जुर्म की पूरी दास्तां