लाइव न्यूज़ :

Share Market: राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा को 800 करोड़ रु का नुकसान, इस कंपनी में लगे शेयर डूबे

By आकाश चौरसिया | Updated: May 7, 2024 11:48 IST

टाटा ग्रुप कंपनी के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने 5.53 फीसदी की हिस्सेदारी ले रखी है। सोमवार को बंद हुए मार्केट से पहले कंपनी की हिस्सेदारी में झुनझुनवाला के शेयरों का मूल्य 16,792 करोड़ रुपए था।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश झुनझुनवाला की पत्नी के शेयरों की कीमत हुई कमइसके साथ अब टाइटन में उनके शेयर आधे हुएजबकि, टाइटन को सोमवार को बंद हुए मार्केट से पहले आई Q4 में मुनाफा की बात सामने आई

Share Market: शेयर मार्केट के बादशाह राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को 800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। यह बात सोमवार को बंद हुए मार्केट के बाद सामने आई और इसकी पुष्टि टाटा ग्रुप द्वारा की गई है। कंपनी के मुताबिक, टाटा में सबसे ज्यादा शेयरहोल्डर्स में झुनझुनवाला भी एक शेयरधारक हैं। 

टाटा ग्रुप कंपनी के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने 5.53 फीसदी की हिस्सेदारी ले रखी है। इस प्रकार शुक्रवार को बंद हुए बाजार में 31 मार्च, 2024 तक रेखा झुनझुनवाला के पास कथित तौर पर फर्म में 5.35 फीसदी हिस्सेदारी थी। सोमवार को बंद हुए मार्केट से पहले कंपनी की हिस्सेदारी में झुनझुनवाला के शेयरों का मूल्य 16,792 करोड़ रुपए था।

उसे सोमवार को बड़ा नुकसान हुआ क्योंकि मार्च तिमाही की कमाई निवेशकों को खुश करने में विफल रहने के बाद टाइटन के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

शेयर मार्केट में दिन के दौरान शेयर 3,352.25 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गए और BSE पर 3,281.65 रुपए पर बंद हुए। परिणामस्वरूप, कंपनी का शुद्ध मूल्य 3 लाख करोड़ रुपए से नीचे गिरकर 2,91,340.35 करोड़ रु हो गया, जिससे इसके मार्केट कैप से ​​22,000 करोड़ रु से अधिक का नुकसान हुआ। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, झुनझुनवाला की कीतम टाइटन में हिस्सेदारी 15,986 रुपए के आसपास रहा। 

अपनी नवीनतम आय रिपोर्ट में, कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए अपने समेकित कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 5 फीसद की वृद्धि दर्ज की, जो कि एक साल पहले की अवधि में 736 रुपए करोड़ के पीएटी की तुलना में 771 रुपए करोड़ हो गया। एमके रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा, "70-100 बीपीएस ज्वेलरी मार्जिन में कमी और उच्च सहायक हानि के कारण टाइटन का चौथी तिमाही पीएटी (कर की दर में लाभ) अनुमान से 10-12 प्रतिशत कम हो गया।"

टाइटन की कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर 11,472 करोड़ रु हो गई, जो पिछले वित्त-वर्ष की समान अवधि में 9,419 करोड़ रु थी। फर्म ने पिछले वित्त-वर्ष के लिए  3,496 करोड़ रु का समेकित पीएटी (कर की दर लाभ के रूप में) पोस्ट किया, जबकि वित्त वर्ष 23 में यह 3,274 रुपए करोड़ थी। वित्त-वर्ष 2024 के लिए कंपनी की कुल आय वित्तीय वर्ष 2022-23 में 38,675 करोड़ रु से अधिक 47,501 करोड़ रु रही।

टॅग्स :शेयर बाजारराकेश झुनझुनवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?