लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार में एनडीए खत्म, सुन भाई सुन देश की धुन'

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 15:11 IST

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में एनडीए खत्म 4 जून को इंडिया गठबंधन आ रहा है 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को बिहार में 40 में से 39 सीट मिली थी

Tejashwi Yadav:लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने तो पहले ही आप लोगों को बताया था कि बिहार में एनडीए खत्म है। वहीं, आगे तेजस्वी ने कहा सुन भाई सुन देश की धुन, 4 जून को इंडिया गठबंधन आ रहा है।

तेजस्वी ने दावा किया है कि देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है, बिहार में भी लहर चल रही है और बिहार की 40 सीटें इंडिया गठबंधन जीतेगी। मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए ने बिहार की 40 में से 39 सीट जीतने में कामयाब रही थी।  

17 महीने का कामकाज बता रहे हैं तेजस्वी

तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के दौरान कहते हुए दिख रहे हैं कि उनकी 17 साल की सरकार में उतनी नौकरियां मिली जितनी हमने 17 महीनों में दी। तेजस्वी ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री और बीजेपी के लोग यह नहीं कहते थे कि नौकरी के लिए बजट में पैसा कहां से आएगा। 10 लाख नौकरियां देना असंभव है। लेकिन 17 महीनों में हमने कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि बचपन से सुनते आए है कि समाज के बड़े-बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते है लेकिन यहां तो प्रधानमंत्री चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं। हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार ने 2014 में एनडीए को 40 में से 33 सीटें दी, 2019 में 40 में से 39 सीटें दी। 10 साल से डबल इंजन की सरकार है। लेकिन मोदी के आने से क्या आपको नौकरी मिली। मोदी ने 10 वर्षों में आपके गाँव को क्या दिया। 10 वर्षों में जितना निवेश और विकास गुजरात का हुआ उतना बिहार में क्यों नहीं हुआ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवमोदीमोदी भक्तराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयूलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र