लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Residence Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवी गिरफ्तारी, शूटरों की रेकी करने में की मदद

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2024 13:56 IST

Salman Khan Residence Firing Case:मोहम्मद चौधरी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को शूटरों, सागर पाल और विक्की गुप्ता की सहायता करने में कथित संलिप्तता के लिए राजस्थान में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

Salman Khan Residence Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में पांचवी गिरफ्तारी हुई है जो कि राजस्थान से की गई है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान मोहम्मद चौधरी के रूप में हुई है। मोहम्मद चौधरी पर शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को पैसे मुहैया कराने और सलमान के घर की रेकी करने का आरोप है।

गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से मुंबई ला रही है। मुंबई लाने के बाद क्राइम ब्रांच आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

मालूम हो कि इससे पहले सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में पकड़े गए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में खुदखुशी कर ली थी। पुलिस के अनुसार, अनुज पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। थापन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, बांद्रा में अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से हिरासत में लिया गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कथित तौर पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था। 14 अप्रैल की सुबह, दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाईं। घटना के बाद हमलावर तेजी से मौके से भाग गए। निगरानी फुटेज से पता चला कि दोनों संदिग्धों ने टोपी पहन रखी थी और बैकपैक ले रखा था।

इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था। अनमोल बिश्नोई ने घटना के कुछ घंटों बाद अपने फेसबुक प्रोफाइल के जरिए सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल