लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: जोर का झटका धीरे से, असदुद्दीन ओवैसी ने लालू यादव को पटका!, मीसा भारती के खिलाफ राजद महासचिव फारुक रजा को उतारा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2024 16:28 IST

Bihar LS polls 2024: 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती राजद से तो भाजपा से रामकृपाल यादव मैदान में हैं। फारुक राजा के चुनाव लड़ने से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के सामने मुश्किल होगी।पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर करीब 16.5 लाख मतदाता हैं।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जोरदार झटका देते हुए राजद के प्रदेश महासचिव फारूक रजा उर्फ डब्बू को तोड़ लिया। यही नहीं अब तक राजद का झंडा ढोने वाले लालू के करीबी फारुक रजा को ओवैसी ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाकर मीसा भारती के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। ऐसे में इस सीट पर भी अब त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती राजद से तो भाजपा से रामकृपाल यादव मैदान में हैं।

इन सबके बीच फारुक राजा के चुनाव लड़ने से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के सामने मुश्किल होगी। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर करीब 16.5 लाख मतदाता हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 4 लाख यादव मतदाता हैं। वहीं, भूमिहार मतदाताओं की संख्या 3 लाख, एक लाख ब्राह्मण, 1.7 लाख कुर्मी, 1.7 लाख, 1.5 लाख अल्पसंख्यक और बाकी दलित मतदाता हैं।

ऐसे में एमवाय(माय) समीकरण के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने में जुटी राजद प्रत्याशी मीसा भारती के लिए अब मुश्किल यह होगी कि ओवैसी के उम्मीदवार फारूक रजा अगर अल्पसंख्यक वोटों में सेंधमारी कर देते हैं तो वोट बंट जाएगा, जिसका सीधा नुकसान मीसा भारती को होगा। जानकार बताते हैं कि फारूक रजा फुलवारी शरीफ के रहने वाले हैं।

अब तक राजद के लिए वोट का इंतजाम करते थे। लेकिन अब फारूक रजा खुद अपने लिए वोट जुगाड़ करेंगे। बता दें परिसीमन के बाद इस सीट पर 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को सफलता मिली। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावपाटलिपुत्रलालू प्रसाद यादवअसदुद्दीन ओवैसीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४मीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतदुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत से होने का मतलब

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम