लाइव न्यूज़ :

North-East Delhi LS seat: कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पास 10.65 लाख रुपये की संपत्ति, बीजेपी के मनोज तिवारी से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 07, 2024 12:29 PM

North-East Delhi parliamentary seat: बिहार में बेगूसराय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 2019 का आम चुनाव लड़ा था। कांग्रेस दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस तीन सीटों पर जबकि ‘आप’ चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

North-East Delhi parliamentary seat: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पास 10.65 लाख रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 2019 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी की है। कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुमार ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय की उपस्थिति में नंद नगरी में जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। वह इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बार के सांसद और भोजपुरी गायक से नेता बने मनोज तिवारी को चुनौती दे रहे हैं। कुमार ने बिहार में बेगूसराय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 2019 का आम चुनाव लड़ा था। कांग्रेस दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस तीन सीटों पर जबकि ‘आप’ चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मई है।

देशभर में इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। कुमार ने सोमवार को संविधान की प्रस्तावना की एक बड़ी सी प्रति हाथों में पकड़कर रोड शो किया। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) नेता और समर्थक भी इसमें शामिल हुए। कांग्रेस के 37 वर्षीय नेता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रोड शो निकाला। इस सीट से उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज तिवारी से है।

चिलचिलाती गर्मी में रोड शो में बड़ी संख्या में लोग, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू हुआ और जिलाधिकारी कार्यालय के पास समाप्त हुआ। जैसे ही रैली आगे बढ़ी, कुमार ने ढोल नगाड़ों और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" जैसे गीतों के बीच हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

कुछ लोगों ने पहले तो कुमार को अपने कंधों पर उठा लिया और बाद में वह एक ई-रिक्शा में बैठ गए। कुमार ने कहा, "हम उत्तर पूर्वी दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार चाहते हैं। हम दुकानदारों पर लगाए गए जीएसटी से राहत चाहते हैं। हम मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 400 रुपये भी चाहते हैं। हम महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, “हम शिक्षा ऋण माफ करना चाहते हैं। यमुना नदी के किनारे छोटे कृषि क्षेत्र में हम किसानों को उनकी फसल का दाम दिलाना चाहते हैं। हम शांति, न्याय और प्रगति चाहते हैं।” रैली के दौरान कुमार का प्रचार गीत भी बजाया गया। रोड शो में कांग्रेस के झंडों के अलावा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पीले और नीले झंडे भी दिखे, क्योंकि ‘आप’ के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी भी कुमार के साथ शामिल हुए। सीलमपुर से ‘आप’ विधायक अब्दुल रहमान और अन्य नेता भी रोड शो में आए। यादव ने कहा कि लोग कांग्रेस और कुमार के साथ हैं। कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे और राहगीरों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी करते रहे।

उनके समर्थकों ने कुमार पर फूलों की वर्षा की। दुर्गापुरी के निवासी अमित कुमार ने कहा, "लोग विकास और रोजगार के मुद्दों पर वोट करेंगे। हमें मुफ्त राशन नहीं चाहिए। हम ऐसी नौकरियां चाहते हैं जिससे हम इसे खरीद सकें।" कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी सबसे अमीर उम्मीदवार, बिधूड़ी दूसरे स्थान पर

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज तिवारी सबसे अमीर हैं। गायक और अभिनेता से नेता बने 53 वर्षीय तिवारी के पास कुल 28.05 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी 21.08 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

साल 2022-23 के आयकर रिटर्न के अनुसार 71 वर्षीय बिधूड़ी की वार्षिक आय 14.93 लाख रुपये है। चुनावी दावेदारों में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा (69) हैं। उन्होंने 19.93 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। मिश्रा के पास बिहार के मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट है।

इसे उन्होंने 1971 में हासिल किया था। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाली वकील बांसुरी स्वराज (40), दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। वह कुल 19 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही स्वराज के पास दो एक मर्सिडीज बेंज सहित दो कर हैं।

उनके पास हरियाणा के पलवल में 99.34 लाख रुपये मूल्य की संयुक्त संपत्ति का छठा हिस्सा और दिल्ली के पॉश इलाकों में तीन फ्लैट हैं। इनमें दो जंतर-मंतर पर और एक हेली रोड पर है। अपने चुनावी हलफनामे में, स्वराज ने अपनी आय 68.28 लाख रुपये बताई है। उन्होंने 2007 में लंदन स्थित इन्स ऑफ इनर टेम्पल से बैरिस्टर-एट-लॉ की डिग्री हासिल की और 2009 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज पूरा किया। आय और संपत्ति के मामले में स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राज कुमार आनंद हैं।

आनंद के पास 17.87 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ हैं। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। तिवारी ने 2022-23 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न में अपनी आय 46.25 लाख रुपये घोषित की है।

उन्होंने कहा कि उनकी आय का स्रोत गायन, अभिनय और संसद सदस्य के रूप में है। भोजपुरी गायक और अभिनेता ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से बीए (ऑनर्स) किया है। उन्होंने 1994 में वहां से शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४Jawaharlal Nehru Universityकन्हैया कुमारमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने टीएमसी पर संदेशखाली महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेशLok Sabha Election 2024: भीड़ हुई बेकाबू, राहुल गांधी और अखिलेश यादव बीच सभा छोड़कर निकले, सामने आएं कई वीडियो

भारतझारखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा- इन्होंने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारत20 मई से संसद की सुरक्षा पूरी तरह होगी CISF के हवाले होगी, 3,317 जवान रहेंगे मुस्तैद, 'ब्लैक कैट' कमांडो के साथ प्रशिक्षण लिया

भारतBihar LS Elections 2024: मोदी के बिहार दौरे पर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री को लालू यादव से मोह

भारतSwati Maliwal Assault Case: सीएम केजरीवाल के घर के CCTV का डीवीआर जब्त, दिल्ली पुलिस लैपटॉप भी ले गई साथ

भारतLok Sabha Elections 2024: "ये चुनाव 'राम भक्त' और 'राम द्रोहियों' के बीच है, जनता उन्हें सत्ता में लाएगी, जो राम को लेकर आये हैं", योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला