भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को फोन पर परेशान करने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 32 साल के इस व्यक्ति को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई और पश्चिम बंगाल की संयुक्त टीम ने ईस्ट मेदिनापुर जिले से महिसदाल इलाके से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया और उसे आगे की पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है। देबकुमार से जब सारा के फोन नम्बर को हासिल करने के बारे में पूछा गया, तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी तरह उसने इस नंबर को हासिल कर लिया था। देबकुमार की मां के अनुसार, वह मानसिक बीमारी से गुजर रहा था और पिछले साल मुंबई गया था।