4 मिनट पांच सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के नैरेशन से होती है। उसमें वो बताते हैं कि मुंबई पर आतंकियों का सबसे बड़ा वार होना अभी बाकी है। उसके बाद हेलीकॉप्टर से एंट्री होती है अक्षय कुमार की जो कि मुंबई पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्कॉड के ऑफिसर हैं। इसके बाद अक्षय को गोली लगती है और वो कटरीना की बाहों में गिरते हैं। कटरीना ने अक्षय की बीवी का रोल प्ले किया है। उनका एक बेटा भी है। ट्रेलर से कहानी का मोटा-माटी अंदाजा लग जाता है। मुंबई एटीएस को इनपुट मिलता है कि आतंकी शहर में बहुत बड़ा हमला प्लान कर रहे हैं। इस हमले को रोकने के लिए सारी जद्दोजहद होती है। इसमें एक्शन, डॉयलाग, रोमांस और देशप्रेम के शेड्स आते रहते हैं। देखिए वीडियो...