लाइव न्यूज़ :

42 दिनों में पूरी हुई 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने बताया इस वजह से खास हे ये सीजन

By अनिल शर्मा | Published: June 21, 2021 2:09 PM

‘कलर्स’ चैनल के इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है। रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि शो की शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे रोहित ने बताया कि इसकी शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई‘खतरों के खिलाड़ी’के 11वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है

खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द ही छोटे परदे पर ऑनएयर होने वाला है। इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इसकी जानकारी अपने सोशल अकाउंट पर दी है। रोहित शेट्टी ने इसके लिए सभी क्रू मेंबर्स और कंटेस्टेंट का शुक्रियाअदा किया है। ‘खतरों के खिलाड़ी’के 11वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है। रोहित ने इस शो को लेकर इंस्टाग्राम पर बताया कि इसकी शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई।

रोहित शेट्टी ने लिखा, यह सीजन बेहद खास था। जब पूरी दुनिया डर के साये में थी, तब शो से जुड़े सभी लोगों...शूटिंग के काम से जुड़े सदस्य, कलर्स के क्रू मेंबर्स, स्टंट टीम और कंटेस्टेंट ने बहुत साहस एवं प्रतिबद्धता दिखाई जिस वजह से तमाम कठिनाइयों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया। रोहित शेट्टी ने आगे लिखा, मैं सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई।

ये कंटेस्टेंट आएंगे नजरइस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। 

टॅग्स :खतरों के खिलाड़ीरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSingham 3: दीपिका पादुकोण बनीं 'लेडी सिंघम', अजय देवगन की तरह दिखा खूंखार लुक, फैन्स जमकर कर रहे तारीफ

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के नाम से कांपेंगे स्टार, विलेन के रोल में खूंखार लुक से मचेगा तहलका

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again: खून से सना चेहरा...हाथ में हथियार; अर्जुन कपूर का विलेन लुक देख फैन्स के उड़े होश, रोहित शेट्टी की फिल्म में एक्टर का जबरदस्त रोल

टीवी तड़काKhatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस 17 के ये कंटेस्टेंट्स 'खतरों के खिलाड़ी 14' में होंगे शामिल! ईशा मालवीय ने किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीViral Video: राम मंदिर में बॉलीवुड कलाकारों का जश्न, जय श्री राम की धुन पर झूमा बॉलीवुड

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़कामुनव्वर फारुकी पर फेंके गए अंडे; पब्लिक के हमले से कॉमेडियन ने खोया आपा, मुश्किल से बची जान, देखें वीडियो

टीवी तड़काWatch: बुरी हालत में नजर आईं प्रियंका चाहर चौधरी, फटे कपड़ों में पहुंची होटल, सिक्यूरिटी ने रोका

टीवी तड़काBhabhi Ji Ghar Par Hai के इस एक्टर के साथ बचपन में हुए था यौन शोषण, कहा- "आज भी याद कर लगता है डर"

टीवी तड़काTMKOC की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने पुलिस को दिया 'अल्टीमेटम', असित मोदी के खिलाफ FIR दर्ज न करने पर कही ये बात

टीवी तड़काजेल से निकलने के बाद एल्विश यादव ने की पहली पोस्ट, लग्जरी कारों के साथ खड़ें नजर आए यूट्यूबर