लाइव न्यूज़ :

रूस में पारा पहुंचा माइनस 67 डिग्री, तस्वीरों में देखें दुनिया के 5 सबसे ठंडे शहर

By गुलनीत कौर | Published: January 18, 2018 11:04 AM

चीन के हार्बिन शहर को 'आइस सिटी' के नाम से जाना जाता है। ठंड में यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 44 डिग्री सेल्सियस रहता है।

Open in App

रूस के युकतिया शहर में पारा माइनस 67 डिग्री पहुंच गया है। जिसके चलते आखिरकार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां विद्यार्थी माइनस 47 डिग्री में भी स्कूल जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को तापमान के अचानक गिर जाने से स्कूल बंद कर दिए गए। सोशल मीडिया पर इतनी भीषण ठंड के कारण यहां के लोगों की आईलैश पर जमी बर्फ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों को देख मन में एक रोमांच जरूर पैदा होता है और यह जानने की उत्सुकता बनती है कि आखिर कैसे लोग इतनी ठंड में जीते होंगे। युकतिया के अलावा रूस के कई अन्य शहर है जहां ठंड में पारा औसतन माइनस 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन दुनिया भर में रूस अकेला ऐसा शहर नहीं है, इसके अलावा भी कई अन्य शहर हैं जो अपने रिकॉर्ड तोड़ न्यूनतम तापमान के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उन शहरों के बारे में:

डुडिंका, रूस

लिस्ट में पहले नंबर पर रूस का ही फेमस शहर डुडिंका है। यह शहर ग्लोब के आर्कटिक वृत्त पर स्थित है। 20 हजार की जनसंख्या वाले इस शहर का ठंड में औसतन तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस रहता है जो कि और घटकर माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां का उच्चतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस होता है। 

हार्बिन, चीन

चीन के उत्तर पूरी इलाके में बसा हार्बिन शहर भी दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में से एक है। 10 मिलियन की आबादी वाले इस शहर को 'आइस सिटी' के नाम से जाना जाता है। यहां जनवरी के महीने में पारा माइनस 22 से माइनस 24 डिग्री सेल्सियस तो रहता ही है लेकिन सर्दी और बढ़ जाने पर यह गिरकर माइनस 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 

विनिपेग, कनाडा

कनाडा के कई शहर अपनी भीषण ठंड के लिए जाने जाते हैं, जिनमें से एक है विनिपेग। यहां का नार्मल तापमान माइनस 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। ठंड बढ़ जाने से यह माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 

याकुत्स्क, रूस

रूस के शाखा रिपब्लिक में स्थित है याकुत्स्क शहर, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां सबसे कड़ी ठंड पड़ती है। यह शहर ग्लोब पर आर्कटिक सर्किल से केवल 100 मीटर की दूरी पर ही बसा है। ठंड में यहां का नार्मल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहता है लेकिन जैसी ही ठंड बढ़ती है यह तापमान तेजी से गिरकर 64 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को छू जाता है। 

येलो नाइफ, कनाडा

कनाडा की सुन्दर 'ग्रेट स्लेव लेक' के पास बसा है येलो नाइफ शहर। जनवरी की शुरुआत में यहां का नार्मल तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस तक होता है लेकिन फरवरी आने तक पारा माइनस 51 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 

टॅग्स :विश्व समाचारविंटरकनाडाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वMaldives Parliament: भारत से बैर!, मुसीबत में राष्ट्रपति मुइज्जू, गिर सकती है सरकार, महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी, संसद में 80 सदस्य, जानें समीकरण

अन्य खेलAustralian Open 2024: चीन की झेंग को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब का बचाव, सबालेंका लगातार दूसरी बार चैंपियन

विश्वRussia-Ukraine war: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रुकवायेंगे जंग! यूक्रेन ने शांति वार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, स्विट्ज़रलैंड में होगा शिखर सम्मेलन, तारीख तय नहीं

भारतजम्मू-कश्मीर: सूखे और पल-पल रंग बदलते मौसम ने कश्‍मीर में कांगड़ी की बिक्री की कम

ज़रा हटकेViral Video: ठंड का ऐसा प्रकोप की तालाब के साथ जम गया मगरमच्छ, बेबस जानवर का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वमालदीव: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर लटकी महाभियोग की तलवार, हो सकती है सत्ता से विदाई

विश्वयूक्रेन ने मृत सैनिकों के शुक्राणु के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए पेश किया विधेयक

विश्वअमेरिका ने 2023 में भारतीयों को रिकॉर्ड 14 लाख वीजा जारी किए

विश्वपाकिस्तान में आम चुनाव से पहले कराची में हिंसा बढ़ी, गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

विश्वMaldives Parliament: मालदीव की संसद में सांसदों में मारपीट, President Muizzu को लगा झटका