लाइव न्यूज़ :

जब साधु के भेष में अयोध्या आए महाकाल! जानिए कैसे भगवान श्रीराम ने छोड़ी थी ये धरती

By विनीत कुमार | Published: March 18, 2020 1:42 PM

Open in App
1 / 10
हिंदू मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी लोक की एक सच्चाई है कि यहां जो भी आता है, उसे जाना ही होता है और इससे भगवान भी कभी नहीं बचे। फिर वह चाहे त्रेतायुग में जन्में श्रीराम हों या फिर द्वापर में अधर्मियों का नाश करने आए श्रीकृष्ण, सभी को समय पूरा होने पर ये भूलोक छोड़ जाना पड़ा।
2 / 10
रामायण काल में रावण के वध और फिर कई वर्षों तक अयोध्या में गद्दी संभालने के बाद श्रीराम को भी मृत्यु का सामना करना पड़ा था। शेषनाग के अवतार लक्ष्मण भी मृत्यु को प्राप्त हुए। विधि का विधान आखिरकार उन पर भी लागू हुआ। आज हम आपको लक्ष्मण और श्रीराम के मृत्युलोक छोड़ने की कथा बताने जा रहे हैं।
3 / 10
पौराणिक कथा के अनुसार सबसे पहले पृथ्वीलोक लक्ष्मण ने छोड़ी। वे शेषनाग का अवतार थे। लक्ष्मण के बाद भगवान राम भी बैकुंठ लौट गये थे। श्रीकृष्ण की मृत्यु के संबंध में एक प्रसंग ये है कि उन्हें एक शिकारी का बाण पैरों में लगा था लेकिन क्या आप जानते हैं श्रीराम की मृत्यु कैसे हुई। इसके पीछे भी भगवान की एक लीला है।
4 / 10
रामायण की कथा के अनुसार एक दिन भगवान राम से मिलने एक संत आये और उनसे अकेले में कुछ जरूरी बात करने के लिए कहने लगे। भगवान राम इसके लिए तैयार हो गये लेकिन संत ने यह शर्त रखी कि उन दोनों की वार्तालाप के दौरान अगर कोई भी आ जाता है तो उसे मृत्युदंड दिया जाए।
5 / 10
संत की शर्त सुन राम ने बात मान ली और लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपी कि उनकी बातचीत के बीच कोई भी विघ्न नहीं डाले। दरअसल, राम के साथ जो संत बात कर रहे थे वे महाकाल थे और वे यह बताने आये थे कि धरती पर उनका समय अब पूरा हो चुका है।
6 / 10
श्रीराम तो विष्णु के अवतार थे। इसलिए उन्हें पता था कि क्या होने वाला है। वहीं, लक्ष्मण को यह बात पता नहीं थी। बहरहाल वे द्वारपाल बनकर स्वंय पहरेदारी करने लगे ताकि कोई भी अंदर कक्ष में नहीं जा सके।
7 / 10
इसी बीच दुर्वासा ऋषि वहां अचानक आ गये और राम से मिलने की बात कहने लगे। लक्ष्मण ने जब उनसे प्रार्थना करते हुए इसके लिए मना किया तो दुर्वासा ऋषि क्रोधित हो गये और राम सहित पूरी अयोध्या को शाप देने की बात कहने लगे।
8 / 10
दुर्वासा ऋषि की बात सुन लक्ष्मण दुविधा में फंस गए। लक्ष्मण ने सोचा कि अगर पूरी अयोध्या को शाप लगा तो अनिष्ट हो जाएगा। इससे बेहतर है कि वे ही मृत्युदंड स्वीकार कर ले। यह विचार कर लक्ष्मण उस कक्ष में चले गये जहां संत और राम के बीच बात हो रही थी।
9 / 10
लक्ष्मण ने राम को पूरी बात बताई। ऐसे में ऋषि दुर्वासा और राम की मुलाकात तो हो गई लेकिन प्रतिज्ञा के अनुसार लक्ष्मण को प्राण दंड दिया जाना था। इसलिए राम ने लक्ष्मण को देश से बाहर चले जाने का आदेश दिया। उस युग में देश से बाहर निकाला जाना भी मृत्यु के बराबर माना जाता था। ऐसे में लक्ष्मण सरयू नदी के अंदर चले गये और शरीर त्याग दिया।
10 / 10
श्रीराम भी अपने भाई के बिना एक पल नहीं रह सकते थे। उन्हें जब इस बात की जानकारी मिली तो वे भी अपना राजपाट अपने पुत्रों को सौंपकर सरयू नदी में समा गये। इस प्रकार भगवान राम भी बैकुंठ लौट गये।
टॅग्स :राम नवमीभगवान रामरामायण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड का वध करूंगा, एनसीपी नेता के श्रीराम को मांसाहारी बताने पर अयोध्या के परमहंस आचार्य की धमकी

भारतराम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, सजने लगी अयोध्या, मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्ति का चयन भी इसी माह होगा

पूजा पाठDussehra 2023: दशहरा क्‍यों मनाते हैं, जानें इसका महत्‍व और शुभ मुहुर्त

पूजा पाठHappy Dussehra 2023: दशहरे पर अपनों को भेजें ये बधाई मैसेज, कोट्स, फोटोज और स्टेटस

पूजा पाठ Ayodhya in Thailand: थाईलैंड, जहां है रामराज्य और अयोध्या

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 January: आज इन 4 राशिवालों को धन मिलने से उनका आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

पूजा पाठआज का पंचांग 05 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2024: 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति, जानें सही तारीख और मुहूर्त

पूजा पाठआज का पंचांग 04 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठJanuary 2024 Vrat Tyohar List: लोहड़ी से लेकर मकर संक्रांति तक जनवरी में पड़ रहे ये त्योहार, जानें यहां