Happy Dussehra 2023: दशहरे पर अपनों को भेजें ये बधाई मैसेज, कोट्स, फोटोज और स्टेटस

By संदीप दाहिमा | Published: October 24, 2023 12:08 PM2023-10-24T12:08:35+5:302023-10-24T12:08:35+5:30

Next

धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।

विजयादशमी एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है। विजयादशमी को ही दशहरा कहा जाता है और हिंदू धर्म में दशहरे को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी कहते हैं। इस दिन अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

इसके अलावा शस्त्रों की पूजा भी इसी दिन की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।

विजयादशमी के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक है।

दहन केवल रावण के पुतले का नहीं, अपने भीतर बसी बुराइयों का भी करना होगा, अपने हृदय में करके राम का स्मरण, धर्म के मार्ग पर चलना होगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, बुरे पर अच्छे की जय जयकार, यही है दशहरा का त्योहार, दशहरा की शुभकामनाएं

बुराई का हो विनाश, दशहरा लाए खुशियों की आस, संकटों और दुखों का हो नाश, दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!