Dussehra 2023: दशहरा क्‍यों मनाते हैं, जानें इसका महत्‍व और शुभ मुहुर्त

By संदीप दाहिमा | Published: October 24, 2023 01:07 PM2023-10-24T13:07:14+5:302023-10-24T13:07:14+5:30

Next

धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।

विजयादशमी एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है। विजयादशमी को ही दशहरा कहा जाता है और हिंदू धर्म में दशहरे को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी कहते हैं। इस दिन अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

इसके अलावा शस्त्रों की पूजा भी इसी दिन की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।

दशमी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5.44 मिनट से प्रारंभ होगी और 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 तक रहेगी।

विजयदशमी पर रावण दहन का मुहूर्त दोपहर 2.05 मिनट से 2.51 मिनट तक रहेगा और पूजा अवधि 46 मिनट रहेगी।