लाइव न्यूज़ :

जानिए स्वप्ना सुरेश के बारे में जिसे खोज रही है पुलिस, गोल्ड स्मगलिंग के हैं आरोप, केरल सरकार भी निशाने पर

By विनीत कुमार | Updated: July 9, 2020 13:13 IST

Open in App
1 / 7
केरल में सोने की तस्करी के ममाले में कथित तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम आने से विवाद मचा हुआ है। विपक्षी दलों ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इस मामले में उनके कार्यालय के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर इस्तीफे की भी मांग की।
2 / 7
इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी की पूर्व सलाहकार स्वप्ना सुरेश का नाम आने के बाद केरल सरकार मुश्किल में है। स्वप्ना सुरेश की तलाश की जा रही है। ये इसलिए अहम है क्योंकि केरल में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सीएम पिनरई विजयन के अधीन है। यही वजह है कि सरकार विवादों में है।
3 / 7
ये पूरा मामला हाल में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 किलोग्राम से अधिक सोने की बरामदगी के बाद सुर्खियों में आया। मुख्यमंत्री पी विजयन ने मामला सामने आने के बाद बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की लेकिन विवाद जारी है। स्वप्ना सुरेश की सेवाएं सोमवार को समाप्त कर दी गईं थी।
4 / 7
ऐसा माना जा रहा है कि स्वप्ना, आईटी प्रमुख सचिव एम शिवशंकर की करीबी रही हैं। फिलहाल शिवशंकर को भी हटाया गया है। विपक्ष का आरोप था है कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त किया गया तीस किलोग्राम सोना 'राजनयिक सामान' के जरिये लाया गया था।
5 / 7
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, स्वप्ना का जन्म अबू धाबी में पैदा हुआ था। उन्होंने साल 2011 में तिरुवनंतपुरम में एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी हासिल की। फिर वे एयर इंडिया से जुड़ी लेकिन 2016 में वो अबू धाबी चली गई। यह वो साल था जब क्राइम ब्रांच ने स्वप्ना के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले की जांच शुरू की।
6 / 7
स्वप्ना धारा प्रवाह अरबी भाषा बोल सकती हैं। एयर इंडिया में अपने कार्यकाल के दौरान हवाई अड्डों और सीमा शुल्क विभाग के कई अधिकारियों के वे संपर्क में आई थीं। उन्हें राजनयिक खेपों की आपूर्ति और हैंडलिंग की भी जानकारी हो गई थी।
7 / 7
कहा जा रहा है कि केरल के साथ ही यूएई में अपने संपर्क के कारण स्वप्ना ने सोने की तस्करी के लिए सिस्टम का बखूबी इस्तेमाल किया।
टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा