Lok Sabha Election 2024: भाजपा कर्नाटक में काट सकती है अनंत हेगड़े का टिकट, 'संविधान बदलने' की टिप्पणी पड़ सकती है भारी- सूत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 12, 2024 10:40 AM2024-03-12T10:40:54+5:302024-03-12T10:45:44+5:30

भाजपा कर्नाटक में 'भारत के संविधान' को बदलने वाली विवादित टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ नेता अनंत कुमार हेगड़े का उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से टिकट काट सकती है।

Lok Sabha Election 2024: BJP may cut Ananthkumar Hegde's ticket, his comment of 'changing the Constitution' may prove costly - Sources | Lok Sabha Election 2024: भाजपा कर्नाटक में काट सकती है अनंत हेगड़े का टिकट, 'संविधान बदलने' की टिप्पणी पड़ सकती है भारी- सूत्र

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा कर्नाटक में अनंत कुमार हेगड़े का उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से टिकट काट सकती हैकर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार हेगड़े को 'संविधान' बदलने की टिप्पणी भारी पड़ सकती हैभाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को दे सकती है टिकट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइलन करने के लिए बीते सोमवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से खबर सामने आ रही है कि पार्टी कर्नाटक में 'भारत के संविधान' को बदलने वाली विवादित टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ नेता अनंत कुमार हेगड़े का उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से टिकट काट सकती है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुड़े के अनुसार भाजपा की कल हुई बैठक में पार्टी नेताओं के बीत गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और चंडीगढ़ की 99 सीटों पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों ने बैठके बाद बताया कि कर्नाटक भाजपा के नेता अनंत कुमार हेगड़े को 'भारत के संविधान' को बदलने पर वाली विवादित टिप्पणी भारी पड़ सकती है क्योंकि पार्टी उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से उनका टिकट काटने पर विचार कर रही है।

वैसे भी बीजेपी ने अनंत हेगड़े की विवादित टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है और इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि अनंत कुमार हेगड़े के विचार 'पार्टी' के रुख को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का नाम प्रत्याशियों की दूसरी सूची में शामिल कर सकती है और उन्हें हावेरी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

बताया जा रहा है कि भाजपा अनंत हेगड़े के टिकट काटे जाने के अलावा केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, जो वर्तमान में उडुपी चिकमंगलूर से सांसद हैं। भाजपा उन्हें बेंगलुरु उत्तर सीट से खड़ा कर सकती है। जिन अन्य लोगों का टिकट पार्टी काट सकती है, उनमें मैसूरु से प्रताप सिम्हा, दावणगेरे से पूर्व केंद्रीय मंत्री जीएम सिद्धेश्वरा, बेल्लारी से याराबासी देवेंद्रप्पा, कोप्पल से कराडी संगन्ना अमरप्पा और पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष और मंगलुरु सांसद नलिन कुमार कतील का नाम शामिल हैं।

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें वाराणसी से पीएम मोदी, गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह और भोपाल के गुना से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई दिग्गज शामिल थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से मैदान में उतारा गया है।

वहीं पहली सूची में केंद्रीय रेल मंत्री नितिन गडकरी का नाम नहीं होने पर शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। ठाकरे ने गडकरी को भाजपा छोड़ने और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया था और उन्हें महाराष्ट्र से चुनावी टिकट देने का वादा किया था। हालांकि भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि नितिन गडकरी का नाम पार्टी की सूची में जरूर होगा।

Web Title: Lok Sabha Election 2024: BJP may cut Ananthkumar Hegde's ticket, his comment of 'changing the Constitution' may prove costly - Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे