लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पतालों में बढ़े टाइफाइड और सांस संबंधी मरीज, बारिश और बदलते मौसम में न बरतें लापरवाही

By संदीप दाहिमा | Updated: October 8, 2022 19:54 IST

Open in App
1 / 6
बेमौसम बारिश और मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली के अस्पतालों में ऊपरी श्वास नली में संक्रमण, टाइफाइड और आंत्रशोथ (गैस्ट्रोएंटेराइटिस) के मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि देखी जा रही है। मूलचंद अस्पताल में श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. भगवान मंत्री ने कहा, “इन दिनों बहिरंग रोगी विभाग (ओपीडी) में प्रतिदिन 20 से अधिक मरीज आ रहे हैं, जिनमें श्वास नलिका में संक्रमण, बुखार, टाइफाइड, स्वाइन फ्लू, एलर्जी, निमोनिया और डेंगू के रोगी शामिल हैं।”
2 / 6
उन्होंने कहा, “पहले, ऐसे रोगियों की संख्या प्रति दिन 10 से कम थी, लेकिन अब हम इसमें तेज वृद्धि देख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि संक्रमण सभी आयु समूहों में हो रहा है, लेकिन जब बुजुर्गों के श्वसन पथ में संक्रमण होता है, तो वह गंभीर रूप धारण कर लेता है। जानकारों का कहना है कि आमतौर पर हर साल मानसून के बाद संक्रामक रोगों का प्रकोप देखने को मिलता है।
3 / 6
लेकिन पिछले वर्षों के विपरीत, कुछ अस्पतालों में ‘स्क्रब टाइफस’ और ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ के मामले भी अधिक संख्या में देखे जा रहे हैं। ‘स्क्रब टाइफस’ एक संक्रामक रोग है जो ‘ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी’ नामक जीवाणु के कारण होता है। ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ एक जीवाणु संक्रमण है जो चूहों और जीवों के मूत्र या मल के माध्यम से फैलता है।
4 / 6
फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज में सीनियर इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. मनोज शर्मा ने कहा, “डेंगू जो इस मौसम में नियमित तौर पर देखा जाता है, ओपीडी में आने वाले रोगियों में इन दिनों एक आम बीमारी है। इसके अलावा हमें टाइफाइड बुखार, तीव्र आंत्रशोथ, वायरल हेपेटाइटिस, ऊपरी श्वास नली में संक्रमण, स्वाइन फ्लू के कुछ मामले और कभी-कभी कोविड के मामले देखने को मिल रहे हैं।”
5 / 6
उन्होंने कहा, “इस साल हमें स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के मामले भी मिल रहे हैं, हालांकि इनकी संख्या बहुत अधिक नहीं है, लेकिन ये निश्चित रूप से पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हैं।” बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. एससीएल गुप्ता के अनुसार, बेमौसम बारिश और अचानक मौसम बदलना मामलों में वृद्धि का एक कारण हो सकता है। गुप्ता ने कहा, “हमारा अस्पताल बच्चों के ऊपरी श्वसन पथ में संक्रमण के मामलों को देख रहा है, खासकर सात से आठ साल के बच्चों में।
6 / 6
इसके लक्षणों में बुखार, सांस फूलना, खांसी, बेचैनी शामिल हैं।” मंत्री ने गुप्ता की बात से सहमति जताई और कहा कि सितंबर के महीने में बेमौसम बारिश हुई, जो इन रोगियों की संख्या में वृद्धि का कारण हो सकती है।
टॅग्स :दिल्लीमानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमानसूनहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?