लाइव न्यूज़ :

बाल-बाल बचे 36 यात्री, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक निजी लक्जरी बस में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 27, 2024 13:04 IST

यह घटना मावल तालुका के आधे गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब बस मुंबई से पुणे जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस का एक टायर फटने से आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देवडगांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आग लग गईनिजी लक्जरी बस आग की लपटों के बीच घिर गईउसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए

मुंबई: एक निजी बस में वडगांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आग लग गई। एक निजी लक्जरी बस आग की लपटों के बीच घिर गई लेकिन उसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मावल तालुका के आधे गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब बस मुंबई से पुणे जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस का एक टायर फटने से आग लग गई। बस चालक की चतुराई से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला जा सका, जिससे संभावित आपदा को रोका जा सका।

भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की गश्ती टीम, देवदूत प्रणाली, डेल्टा फोर्स और वडगांव मावल यातायात पुलिस के समन्वित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना के बाद यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया था लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आने के बाद फिर से शुरू हो गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर है। आग की लपटों के बीच घिरी नीले रंग की लक्जरी बस को बुझाने की कोशिश करते फायर फाइटर्स को देखा जा सकता है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमहाराष्ट्रPuneअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO