लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Updates: 'किसी की मां ने दूध नहीं पिया है जो संविधान को बदल दे', लालू पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 27, 2024 12:29 IST

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Updates: बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जोरदार निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूछे कई सवाल चौधरी ने कहा, नौकरी के लिए गरीबों की जमीन लूटने वालें हमें ना बताएं कि संविधान की रक्षा कैसे की जाती हैप्रभु श्री राम को सैकडों वर्षो तक टेंट में रखा गया था तो कहां थें आप

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Updates: बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जोरदार निशाना साधा है। चौधरी ने कहा कि देश में जब तक नरेन्द्र मोदी जिन्दा है किसी की मां ने दूध नहीं पिया है जो संविधान को बदल दे। चौधरी ने आगे लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आप बताए कि जब संविधान को दरकिनार कर मनमोहन सिंह गरीब,दलितों की संपत्ति पर मुसलमानों का पहला हक़ बता रहे थें तो कहां थें आप।

जब संविधान के पन्नों पर उकेरे प्रभु श्री राम को सैकडों वर्षो तक टेंट में रखा गया था तो कहां थें आप। नौकरी के लिए गरीबों की जमीन लूटने वालें हमें ना बताएं कि संविधान की रक्षा कैसे की जाती है।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है। दो फेज में मतदान हो चुका है। 26 अप्रैल को बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इनमें किशनंगज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

संविधान पर आरोप-प्रत्यारोप

बिहार इंडिया गठबंधन के नेता लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि है कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए 400 सीट जीतेगा तो वह संविधान बदल देंगे। आरजेडी नेता मीसा भारती ने बीते दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर कहा था कि पीएम जो आरोप लगा रहे हैं क्या वे अपने नेताओं का बयान नहीं सुन रहे हैं।

उनके नेता कह रहे हैं कि हमें 400 पार करना है क्योंकि हम संविधान में संशोधन करना चाहते हैं। पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं तो जबाव क्यों नहीं दे रहे हैं कि 10 साल बीत गए, बिहार में कब फैक्ट्री लगेगी। चीनी मिलों की चाय पीएम कब पीएंगे। हालांकि, पीएम मोदी से लेकर एनडीए के नेता कह रहे हैं कि संविधान को नहीं बदला जाएगा। बस इंडी गठबंधन वाले गुमराह कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावजेडीयूआरजेडीBJPनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल