Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: 8 चौके-3 छक्के, दिल्ली में जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का तूफान,15 गेंदों में ठोकी हाफ सेंचुरी

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर में तूफान आया है। इस तूफान में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज उड़ते हुए दिखाई दिए।

By धीरज मिश्रा | Published: April 27, 2024 3:58 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 43वां मैच खेला गयाजेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने 27 गेंदों में शानदार 84 रन बनाएजेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक दी

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर में तूफान आया है। इस तूफान में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज उड़ते हुए दिखाई दिए। दरअसल, क्रिकेट के इस ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 43वां मैच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी।

ओपनर के तौर पर दिल्ली की ओर से जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल आए। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने पहली गेंद से ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक दी। पारी के दौरान 11 चौके 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, पीयूष चावला की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए।

साल 2024 में जेक फ्रेजर-मैक्गर्क की शानदार पारियां

22 साल के जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35 गेंदों में 55 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 10 गेंदों में 20 रन। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में 65 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 14 गेंदों में 23 रन और आज दिल्ली के खिलाफ 27 गेंदों में 84 रन बनाए। बीती छह पारियों में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी लगाई।

मैच पर एक नजर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनरों के द्वारा की गई शानदारी बल्लेबाजी के आगे उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़ दिए। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 ओवर में 21 रन पड़े। कप्तान हार्दिक पांड्या के दो ओवर में 41 रन ठोके।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतरोहित शर्माआईपीएल 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या