ICC T20 World Cup 2024: 'यह खिलाड़ी मार सकता है एक ओवर में 6 छक्के', युवराज सिंह ने कहा

ICC T20 World Cup 2024: टी-20 में नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूट जाते हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने आईसीसी से बातचीत के दौरान कहा, टीम इंडिया में यूं तो कई खिलाड़ी हैं जो टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, मैं चाहूंगा कि टी-20 विश्व कप के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिले।

By धीरज मिश्रा | Published: April 27, 2024 11:33 AM

Open in App
ठळक मुद्देयुवराज सिंह ने कहा, कई खिलाड़ी हैं जो टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैंमैं चाहूंगा कि टी-20 विश्व कप के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिले1 ओवर में छह छक्के मारने का कारनामा हार्दिक पांड्या कर सकता है

ICC T20 World Cup 2024: टी-20 में नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूट जाते हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने आईसीसी से बातचीत के दौरान कहा, टीम इंडिया में यूं तो कई खिलाड़ी हैं जो टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, मैं चाहूंगा कि टी-20 विश्व कप के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिले। सिंह ने कहा कि एक ओवर में छह छक्के का कारनामा टीम इंडिया का ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कर सकता है। सिंह ने कहा कि पांड्या में छक्के लगाने की क्षमता है।

सिंह ने यह कहा है कि वह यह कारनामा आगामी टी-20 विश्व कप में कर सकते हैं। मालूम हो कि हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में भारत में चल रहे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि साल 2007 के टी-20 विश्व कप में एक ओवर में छह छक्के लगाकर युवराज सिंह ने सनसनी फैला दी थी। इस विश्व कप में 19 सितंबर 2007 को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया। टूर्नामेंट के लिहाज से आगे बढ़ने के लिए दोनों टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था।

क्योंकि, यहां हारते तो बाहर का रास्ता तय था। इधर, भारत ने पहले बल्लेबाजी की। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ युवराज सिंह की बहस हो जाती है। इसके बाद गेंदबाजी के लिए 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड युवराज सिंह के सामने होते हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ का गुस्सा युवराज सिंह इस ओवर में छह गगनचुंबी छक्के मारकर पूरा करते हैं। यह मैच भारत आखिर में जीत लेता है, और मैच में हार जीत का अंतर यही छह छक्के होते हैं। युवराज सिंह के नाम 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करते हैं। सिंह 16 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 58 रन बनाने में कामयाब होते हैं।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपयुवराज सिंहहार्दिक पंड्यारोहित शर्माविराट कोहलीभारतपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या