DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली हार का लिया बदला, हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हराया

DC vs MI, IPL 2024: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 258  रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 9 विकेट पर 274 रन पर रोक दिया और मुकाबले को 10 रनों से अपने नाम कर लिया। 

By रुस्तम राणा | Published: April 27, 2024 7:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स ने 258  रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 9 विकेट पर 274 रन पर रोकादिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार और रसिख सलाम ने 3-3 विकेट निकालेजबकि जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने 27 गेंद में 84 रन की पारी खेली

DC vs MI, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हराकर अपनी पिछली हार का बदला लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अब अंक तालिका में पाचवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 258  रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 9 विकेट पर 274 रन पर रोक दिया और मुकाबले को 10 रनों से अपने नाम कर लिया। 

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेली और अपनी टीम को लगभग लक्ष्य के नजदीक तक ले गए। वर्मा ने 32 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी एकबार फिर से बेदम साबित हुई। ईशान किशन 20 रन (14 बॉल) पर जहां आउट हुए, तो वहीं रोहित शर्मा ने केवल 8 गेंदों में 8 ही रन जोड़े। इसके बाद सूर्यकुमार यादव से एमआई के प्रशंसकों को कुछ उम्मीदें थी, लेकिन वह भी 13 गेंद खेलकर 26 रन ही बना सके और खलील अहमद को अपना विकेट दे बैठे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 बॉल खेलकर 46 रन बनाए। जबकि टिम डेविड ने 37 रनों की पारी खेली। 

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार और रसिख सलाम ने 3-3 विकेट निकाले। कुमार थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन अंतिम ओवर में वह 25 रन को डिफेंड करने में सफल रहे। खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 3 ओवर में 47 रन पड़े। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 257 रन बनाये। इसमें जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने 27 गेंद में 84 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिये अभिषेक पोरेल (36 रन) के साथ 44 गेंद में 114 रन जोड़े। उन्होंने आईपीएल में इस सत्र में सबसे तेज अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सिर्फ 15 गेंद में पचासा जड़ा। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि शाई होप और पंत ने क्रमश: 41 और 29 रन जोड़े। 

 

 

टॅग्स :आईपीएल 2024मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या